Tholi Ekadashi 2025 Wishes: थोली एकादशी के इन मनमोहक WhatsApp Messages, Quotes, GIF Greetings को भेजकर अपनों को दें बधाई

थोली एकादशी को वैष्णव समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है और इस दिन श्रीहरि के भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि थोली एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. ऐसे में इस अति पावन अवसर पर आप इन मनमोहक हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

Tholi Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि इसी पावन तिथि से जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के शयनकाल का प्रारंभ होता है और श्रीहरि क्षीरसागर में 4 महीने की गहन योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं. इसके साथ ही चतुर्मास की शुरुआत हो जाती है, जिसके साथ शादी-ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi) और हरिशयनी एकादशी (Hari Shayani Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है. इस एकादशी को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तेलंगाना (Telangana) और दुनिया भर में रहने वाले तेलुगु भाषियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे थोली एकादशी (Tholi Ekadashi) के नाम से जाना जाता है. इस साल 6 जुलाई 2025 को थोली एकादशी मनाई जा रही है.

थोली एकादशी को वैष्णव समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है और इस दिन श्रीहरि के भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि थोली एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. ऐसे में इस अति पावन अवसर पर आप इन मनमोहक हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
शुभ थोली एकादशी

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ॐ नमो नारायणाय नम:
शुभ थोली एकादशी

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
शुभ थोली एकादशी

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ॐ श्री विष्णवे नम:
शुभ थोली एकादशी

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
शुभ थोली एकादशी

थोली एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

ऐसी मान्यता है कि थोली एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ हो जाता है. इसी तिथि से चतुर्मास और देवों की रात्रि शुरु हो जाती है, इसलिए चार महीने के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. किसानों के लिए थोली एकादशी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पहली बारिश के बाद किसान अपनी खेतों में बीज बोना शुरु करते हैं. इस दिन भोज का आयोजन कराया जाता है, साथ ही गरीबों और बच्चों को भोजन कराया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है.

Share Now

Tags

Ashadhi Ekadashi Ashadhi Ekadashi 2025 Ashadhi Ekadashi HD Images Ashadhi Ekadashi Hindi Messages Ashadhi Ekadashi Hindi Wishes Ashadhi Ekadashi Wallpapers Devshayani Ekadashi Devshayani Ekadashi 2025 Devshayani Ekadashi Greetings Devshayani Ekadashi HD Images Devshayani Ekadashi Hindi Messages Devshayani Ekadashi Hindi Wishes Devshayani Ekadashi Wallpapers festivals and events HAPPY ASHADHI EKADASHI Happy Ashadhi Ekadashi 2025 Happy Devshayani Ekadashi Happy Devshayani Ekadashi 2025 HariShayani Ekadashi Harishayani Ekadashi 2025 आषाढ़ी एकादशी आषाढी एकादशी 2025 आषाढ़ी एकादशी इमेजेस आषाढ़ी एकादशी वॉलपेपर्स आषाढ़ी एकादशी हिंदी मैसेजेस आषाढ़ी एकादशी हिंदी विशेज देवशयनी एकादशी देवशयनी एकादशी 2025 देवशयनी एकादशी की बधाई देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी फोटोज देवशयनी एकादशी वॉलपेपर्स देवशयनी एकादशी शुभकामना संदेश देवशयनी एकादशी हिंदी मैसेजेस देवशयनी एकादशी हिंदी विशेज हरिशयनी एकादशी हरिशयनी एकादशी 2025 हैप्पी आषाढ़ी एकादशी हैप्पी देवशयनी एकादशी हैप्पी देवशयनी एकादशी 2025

\