Teddy Day 2026 Messages: हैप्पी टेडी डे! पार्टनर संग शेयर करें प्यार भरे ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings और Photo SMS
टेडी डे आपसी स्नेह, मासूमियत और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है. डिजिटल युग में अब लोग जीआईएफ (GIF) और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए भी अपनी भावनाएं साझा करना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपने पार्टनर के साथ इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस को शेयर करके हैप्पी टेडी डे विश कर सकते हैं.
Teddy Day 2026 Messages in Hindi: फरवरी का महीना आते ही चारों तरफ प्यार और रोमांस की चर्चा शुरू हो जाती है. 7 फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का खुमार अब अपने चरम पर है. रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे के बाद, आज यानी 10 फरवरी को कपल्स 'टेडी डे' (Teddy Day) मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को एक प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट करके अपने दिल का हाल बयां करते हैं और अपने रिश्ते में मासूमियत और गर्माहट का संदेश देते हैं. भले ही टेडी डे को प्रेमी-प्रेमिकाओं के दिन के तौर पर देखा जाता है, लेकिन आज के समय में दोस्त और परिवार के सदस्य भी एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं.
टेडी डे आपसी स्नेह, मासूमियत और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है. डिजिटल युग में अब लोग जीआईएफ (GIF) और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए भी अपनी भावनाएं साझा करना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपने पार्टनर के साथ इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस को शेयर करके हैप्पी टेडी डे विश कर सकते हैं.
टेडी बियर का इतिहास काफी दिलचस्प है और इसका सीधा संबंध अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से है. 14 नवंबर 1902 को रूजवेल्ट मिसिसिपी के जंगल में शिकार पर गए थे. वहां उन्होंने एक घायल भालू को देखा, लेकिन दया आने पर उन्होंने उसका शिकार नहीं किया. इस घटना पर आधारित एक कार्टून 16 नवंबर को अखबार में छपा. इसे देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भालू के आकार का एक खिलौना बनाया. चूंकि राष्ट्रपति का निकनेम 'टेडी' था, इसलिए इस खिलौने का नाम 'टेडी बियर' पड़ गया.