त्योहार

Teddy Day 2024 Messages: हैप्पी टेडी डे! इन रोमांटिक हिंदी Shayaris, GIF Greetings, WhatsApp Wishes, Photos को भेजकर पार्टनर को दें बधाई

सोशल मीडिया के इस दौर में टेडी डे के दिन टेडी बियर गिफ्ट करने के साथ ही अगर आप शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई दें तो यह दिन और भी स्पेशल बन जाएगा. आप इन रोमांटिक हिंदी मैसेजेस, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, फोटोज को भेजर हैप्पी टेडी डे कह सकते हैं.

Teddy Day 2024 Messages: हैप्पी टेडी डे! इन रोमांटिक हिंदी Shayaris, GIF Greetings, WhatsApp Wishes, Photos को भेजकर पार्टनर को दें बधाई
टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

Teddy Day 2024 Messages in Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को मनाए जाने वाले टेडी डे (Teddy Day) का इतिहास अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि 14 नवंबर 1902 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट अपने सहायक होल्ट कोलीर के साथ मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार करने के लिए गए थे. शिकार के दौरान जंगल में उन्होंने एक काले रंग के भालू (Bear) को पकड़ लिया, लेकिन उसकी घायल अवस्था को देख राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने उसे जीवनदान दे दिया. इसके बाद 16 नवंबर को कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन द्वारा बनाई गई इस घटना से जुड़ी एक तस्वीर अखबार में छपी. उस तस्वीर को देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम ने भालू के आकार के खिलौने को बनाया और उसका नाम टेडी रखा, इसलिए टेडी के अविष्कार का श्रेय थियोडोर रूजवेल्ट को जाता है.

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे को सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर टेडी देते हैं और पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में टेडी बियर गिफ्ट करने के साथ ही अगर आप शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई दें तो यह दिन और भी स्पेशल बन जाएगा. आप इन रोमांटिक हिंदी मैसेजेस, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, फोटोज को भेजर हैप्पी टेडी डे कह सकते हैं.

1- उन्हें ये शिकायत है हमसे,

कि हम हर किसी को देख कर मुस्कुराते हैं,

नासमझ हैं वो क्या जानें,

हमें तो हर चेहरे में वो ही नजर आते हैं.

हैप्पी टेडी डे

टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- आज टेडी डे के दिन,

तुमसे वादा करता हूं,

हमेशा मैं तुम्हारे पास रहूंगा,

और कभी दुख नहीं दूंगा...

हैप्पी टेडी डे

टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- अगर आप एक टेडी होते,

तो हम अपने पास रख लेते,

डाल के अपनी झोली में,

साथ-साथ अपने ले चलते,

हग कर के रात में अपने संग सुलाते.

हैप्पी टेडी डे

टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

 4- भेज रहा हूं टेडी तुम्हें प्यार से,

रखना तुम इसे संभाल के,

मोहब्बत अगर है तो भेज दो,

एक टेडी मुझे भी प्यार से.

हैप्पी टेडी डे

टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- तुम हंसते रहो टेडी बियर की तरह,

मुस्कुराते रहो हमेशा छलकती बीयर की तरह,

बस गए हो दिल में किसी डियर की तरह,

विश यू हैप्पी टेडी डे माय डियर.

हैप्पी टेडी डे

टेडी डे 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day), 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) और 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाए जाने के बाद 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day) सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लड़के अपनी पसंदीदा लड़की को रिझाने और उससे अपना हाल-ए-दिल बताने के लिए टेडी गिफ्ट करते हैं. इस दिन जहां कपल्स टेडी के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं तो वहीं इसे दोस्त और फैमिली के लोग भी अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. इस सप्ताह के आखिर में यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).