Republic Day 2026 Sanskrit Wishes: गणतंत्रदिवसः शुभाशयाः! प्रियजनों संग शेयर करें ये संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages और Facebook Greetings

आज के इस डिजिटल युग में लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाई देते हैं. विशेष रूप से संस्कृत भाषा में 'गणतंत्र दिवसः शुभाशयाः' जैसे संदेशों का काफी चलन देखा जा रहा है. संस्कृत, जो हमारी सांस्कृतिक जड़ों का प्रतीक है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन संस्कृत विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं.

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Republic Day 2026 Sanskrit Wishes: 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मना रहा है. दरअसल, 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान (Indian Constitution) के आधिकारिक रूप से लागू होने के साथ ही भारत एक पूर्ण गणतांत्रिक देश बना था. हर साल यह दिन देश के कोने-कोने में देशभक्ति के उत्साह, रंगारंग झांकियों और तिरंगे के सम्मान के साथ मनाया जाता है. यह राष्ट्रीय पर्व न केवल हमारी लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि उन वीर सेनानियों की याद भी दिलाता है जिन्होंने भारत को एक संप्रभु राष्ट्र बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया लंबी और बेहद महत्वपूर्ण रही है.

संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) के नेतृत्व में भारत को एक ऐसा ढांचा मिला जिसने देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोया. संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर 1946 को आयोजित हुआ था. 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा का अंतिम सत्र संपन्न हुआ. ठीक दो महीने बाद, 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया, जिससे भारत एक गणतंत्र बना.

आज के इस डिजिटल युग में लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाई देते हैं. विशेष रूप से संस्कृत भाषा में 'गणतंत्र दिवसः शुभाशयाः' जैसे संदेशों का काफी चलन देखा जा रहा है. संस्कृत, जो हमारी सांस्कृतिक जड़ों का प्रतीक है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन संस्कृत विशेज, श्लोक, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं.

1- अत्र जन्म सहस्राणां सहस्रैरपि सत्तम।
कदाचिल्लभते जन्तुर्मानुष्यं पुण्यसञ्चयात्।।
भावार्थ- सैंकड़ों जन्मों के पश्चात् पुण्य जागने पर ही किसी को भारत की भूमि पर मनुष्य के रूप में
जन्म मिलता है.

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- आशासे यत् प्रजासत्ताकदिनस्य भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
भावार्थ- मुझे उम्मीद है कि गणतंत्र दिवस आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा.
आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले.

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बलः।
तस्मात् ऐक्यं प्रशंसन्ति दृढं राष्ट्रहितैषिणः।।
भावार्थ- एकता हमारे समाज की वह शक्ति है जिसके बिना हम दुर्बल हैं. अतः देश के लिए अच्छा
सोचने वाले एकता को प्रोत्साहित करते हैं.

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- अत्यद्भुतं ते भवतु गणतन्त्रदिवसम्!
भावार्थ- आप सभी के लिए गणतंत्र दिवस मंगलमय हो.

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- तुमि विद्या तुमि धर्म तुमि हरि तुमि कर्म।
त्वम हि प्राणा: शरीरे। वन्दे मातरम्‌।।
भावार्थ- तू ही मेरा ज्ञान, तू ही मेरा धर्म है, तू ही मेरा अंतर्मन, तू ही मेरा लक्ष्य, तू ही मेरे शरीर का प्राण
है. वंदे मातरम्

गणतंत्र दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

गणतंत्र दिवस संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों को रेखांकित करता है. इस दिन देशभर के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाता है. मुख्य समारोह दिल्ली के कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर आयोजित होता है, जहां भारतीय सेना की शक्ति और राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखाने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र होती हैं. यह उत्सव नागरिकों को एक सूत्र में बांधकर एक राष्ट्र की आत्मा और उसकी अखंडता का जश्न मनाने का अवसर देता है.

गणतंत्र दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक क्षण की याद है जिसने प्रत्येक भारतीय को समान अधिकार और कानून का शासन प्रदान किया. यह दिन हमें आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों का भी निष्ठा से पालन करें ताकि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.

Share Now

Tags

26 जनवरी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 26th January 76th Republic Day 76वां गणतंत्र दिवस 77th Republic Day 2026 77th Republic Day of India 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं festivals and events Gantantra Diwas Gantantra Diwas 2026 Gantantra Diwas Date Happy Republic Day Happy Republic Day 2026 Happy Republic Day GIFs Happy Republic Day Greetings Happy Republic Day Hindi Messages Happy Republic Day Hindi Wishes Happy Republic Day Images Happy Republic Day Images HD Happy Republic Day Messages Happy Republic Day Photos Happy Republic Day Quotes Happy Republic Day SMS Happy Republic Day Wallpapers Happy Republic Day Wishes Republic Day Republic Day 2026 Republic Day GIF Videos Republic Day GIFs Republic Day greetings Republic Day Hindi Messages Republic Day Hindi Wishes Republic Day Images Republic Day Messages Republic Day Messages in Hindi Republic Day Messages in Sanskrit Republic Day of India Republic Day Photos Republic Day Quotes Republic Day SMS Republic Day Wallpapers Republic Day Wishes Republic Day Wishes 2026 Republic Day wishes images Republic Day Wishes in Sanskrit गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस 2026 गणतंत्र दिवस इमेजेस गणतंत्र दिवस एसएमएस गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस कोट्स गणतंत्र दिवस ग्रीटिंग्स गणतंत्र दिवस फोटोज गणतंत्र दिवस मैसेजेस गणतंत्र दिवस विशेज गणतंत्र दिवस वॉलपेपर्स गणतंत्र दिवस शायरी गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश गणतंत्र दिवस संस्कृत मैसेज गणतंत्र दिवस संस्कृत विशेज गणतंत्र दिवस संस्कृत शुभकामना संदेश गणतंत्र दिवस हिंदी मैसेजेस गणतंत्र दिवस हिंदी विशेज ग्रीटिंग्स रिपब्लिक डे रिपब्लिक डे 2026 रिपब्लिक डे इमेजेस रिपब्लिक डे एसएमएस रिपब्लिक डे कोट्स रिपब्लिक डे फोटोज रिपब्लिक डे मैसेजेस रिपब्लिक डे विशेज रिपब्लिक डे वॉलपेपर्स रिपब्लिक डे शायरी रिपब्लिक डे शुभकामना संदेश रिपब्लिक डे हिंदी मैसेजेस रिपब्लिक डे हिंदी विशेज संस्कृत में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं हैप्पी रिपब्लिक डे

\