Republic Day 2024 Messages: हैप्पी रिपब्लिक डे! शेयर करें देशभक्ति की भावना वाले ये हिंदी WhatsApp Wishes, Slogans, GIF Greetings और Photo SMS
गणतंत्र दिवस हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास है, इसलिए हर जाति-धर्म और प्रांत के लोग इस जश्न को साथ मिलकर मनाते हैं. इस दिन ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी जाती है. इसके साथ ही एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी देशभक्ति की भावना वाले इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, स्लोगन, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए सबको हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.
Republic Day 2024 Messages in Hindi: करीब 200 सालों तक ब्रिटिश सरकार की गुलामी करने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था. देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में भारतीय संविधान (Indian Constitution) लागू हुआ था और इसी के साथ भारत को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. 26 जनवरी 1950 को देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था, इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे (Republic Day) मनाया जाता है. आपको बता दें कि इसी दिन देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण (Flag Hosting) कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था और इसी के बाद से हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
गणतंत्र दिवस हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास है, इसलिए हर जाति-धर्म और प्रांत के लोग इस जश्न को साथ मिलकर मनाते हैं. इस दिन ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी जाती है. इसके साथ ही एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी देशभक्ति की भावना वाले इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, स्लोगन, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए सबको हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.
1- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए,
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए,
जब तक जिंदा रहूं, इस मातृभूमि के लिए,
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए.
हैप्पी रिपब्लिक डे

2- ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान बस यही है कि हम एक हिन्दुस्तानी हैं.
हैप्पी रिपब्लिक डे

3- देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है.
हैप्पी रिपब्लिक डे

4- सीमा पर लोग मरते हैं,
वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं,
मेरी बदकिस्मती है ये,
हम आम जिंदगी जिए चले जाते हैं.
हैप्पी रिपब्लिक डे

5- ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा,
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए,
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर ना आए...
हैप्पी रिपब्लिक डे

गौरतलब है भारतीय संविधान हमारे देश के सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है, इसलिए हर हिंदुस्तानी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करता है. इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर तीनों सेनाओं द्वारा भव्य परेड निकाली जाती है और कई राज्यों की रंगारंग झांकियां विविधता में एकता की मिसाल पेश करती हैं. आपको बता दें कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना की थी, इसलिए उन्हें संविधान का रचयिता कहा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

