Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

भारत में रमजान 2026 की शुरुआत 19 फरवरी से होने की संभावना है. आज शाम चांद दिखने के साथ ही पवित्र महीने का आगाज होगा. जानें मुंबई, पुणे और नासिक के लिए पहले रोजे की सहरी और इफ्तार का सटीक समय.

(Photo Credits Pixabay)

Ramadan Time Table Mumbai, Pune Nashik:  इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने 'रमजान' (Ramzan 2026) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सऊदी अरब और खाड़ी देशों में बुधवार, 18 फरवरी से पहला रोजा रखा जा चुका है. भारत में आज यानी 18 फरवरी की शाम को चांद देखे जाने की संभावना है. यदि आज चांद का दीदार होता है, तो भारत में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को पहला रोजा रखा जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान का महीना चांद दिखने पर निर्भर करता है. महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों मुंबई, पुणे और नासिक में रोजेदारों ने सहरी और इफ्तार की तैयारियां पूरी कर ली हैं.  यह भी पढ़े:  Ramadan 2026: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत, ऑफिस से एक घंटा पहले जाने की अनुमति; स्कूलों का समय भी बदला   

 

यहां देखें मुंबई का टाइम टेबल

 

पुणे का इफ्तार- सेहरी का टाइम

 

 नासिक का इफ्तार-सेहरी का टाइम

 

चांद दिखने पर निर्भर है आधिकारिक घोषणा

भारत में रमजान की शुरुआत 'मरकजी हिलाल कमेटी' की घोषणा के बाद होती है. अगर आज 18 फरवरी को आसमान में चांद नजर आता है, तो आज रात से ही मस्जिदों में विशेष नमाज 'तरावीह' शुरू हो जाएगी. यदि आज चांद नहीं दिखता है, तो शाबान का महीना 30 दिन का पूरा होगा और रमजान का पहला रोजा 20 फरवरी को रखा जाएगा.

रमजान का महत्व

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे इबादत और बरकत का महीना माना जाता है. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 30 दिनों तक रोजा (उपवास) रखते हैं.

यह महीना आत्म-संयम, दान (जकात) और अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित होता है. इस दौरान लोग पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत और मानवता की सेवा पर जोर देते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड