Ramadan Sehri & Iftar Time 23rd May 2020: रमजान का 29वां रोजा, जानें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद और कोलकाता में आज की सहरी और इफ्तार का सही समय

रमजान के इस पाक महीने में 28 रोजा गुजर जाने के बाद कल शनिवार (23 मई) को 29 वां रोजा रखा जायेगा. शनिवार को चांद दिखा तो रविवार 24 मई को ईद की नमाज पढ़ी जायेगी, चांद नहीं दिखा तो सोमवार 25 मई को ईद की नमाज अदा की जाएगी. लेकिन यह सब चांद दिखे पर निर्भर है.

रमजान (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: रमजान (Ramadan) का यह पाक महिना लोगों के बीच से रुखसत होने वाला है. इस पाक महीने में रमजान का आज आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज पढ़ी गई. हालांकि यह और बात है कि देश में लॉकडाउन के चलते मस्जिदें बंद होने की वजह से लोग अपने घरों में ही नमाज अदा की. मुस्लिम कमेटियों की तरफ से भी लोगों के अपील की गई थी कि लॉकडाउन के चलते लोग मस्जिदों में ना जाकर अपने घर पर ही रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पढ़े. कुछ इसी तरह से ईद की नमाज को लेकर भी सरकार के साथ-साथ मुस्लिम कमेटी की तरह से अपील की गई है कि लोग ईद (Eid-ul-Fitr) की नमाज भी अपने घरों में पढ़े. रमजान के इस पाक महीने में 28 रोजा गुजर जाने के बाद कल शनिवार (23 मई) को 29 वां रोजा रखा जायेगा. शनिवार को चांद दिखा तो रविवार 24 मई को ईद की नमाज पढ़ी जायेगी, चांद नहीं दिखा तो सोमवार 25 मई को ईद की नमाज अदा की जाएगी. लेकिन यह सब चांद दिखे पर निर्भर है.

ऐसे में यदि आप मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद और कोलकाता में रहते हैं. यदि आपके पास इस्लामिक कैलेंडर है तो आप कैलेंडर में सहरी (Sehri) और इफ्तार (Iftar) का समय देखकर सहरी और इफ्तार कर सकते हैं नहीं तो आप लेटेस्टली के इस साइट पर पढ़कर सहरी और इफ्तार का सही समय जान सकते हैं. जैसा कि सहरी फज्र की नमाज से 10 मिनट पहले की जा सकती हैं. वही सूरज डूबने के दो मिनट बाद मगरिब शुरू होता है. जो मगरिब की अजान के बाद इफ्तारी की जा सकती है. इफ्तारी के बाद ईशा की नमाज और तरावीह की नमाज भी पढ़ना जरूरी होता है.

यहां देखें सहरी और इफ्तार का सही समय- (23 मई 2020 शनिवार )

Sehri-Iftar Timing in Mumbai

DATE SEHRI IFTAR
22 MAY 2020 04:40 AM 7:10 PM

Sehri-Iftar Timing in Delhi

DATE SEHRI IFTAR
22 MAY 2020 03:55 AM 7:12 PM

Sehri-Iftar Timing in Lucknow

DATE SEHRI IFTAR
22 MAY 2020 03:46 AM 6:53 PM

Sehri-Iftar Timing in Hyderabad

DATE SEHRI IFTAR
22 MAY 2020 04:02 AM 7:19 PM

Sehri-Iftar Timing in Kolkata

DATE SEHRI IFTAR
22 MAY 2020 03:29 AM 6:14 PM

वहीं सऊदी अरब के साथ ही केरल और कर्नाटक में 22 मई को चांद नही दिखा अब 24 मई को सऊदी अरब के साथ ही केरल और कर्नाटक में ईद मनाई जायेगी.

रमजान के इस पाक महीने में गरीब के लिए जकात और फितरा निकाला जाता है. जकात उस मुसलमान इन्सान पर फ़र्ज है. जो मालदार है. जिसे अपने माल के हिस्से से 2.5 फीसदी यानी सौ रुपये पर ढाई रुपए जमता निकालना फर्ज है. वहीं ईद (ईद-उल-फितर ) की नमाज से पहले लोगों को फितरा निकालना भी फर्ज होता है. फितरा लोगों को ईद की नमाज से पहले गेंहू ढाई या फिर पवने तीन किलो निकालर पास पड़ोस या रिश्तेदारों को दे दे. वह चाहे तो गेंहू की रकम जितना बन रहा है उतनी रकम वह पैसे भी दे सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड