Raksha Bandhan 2025 Messages: हैप्पी रक्षा बंधन! भाई-बहन एक-दूसरे संग शेयर करें ये प्यार भरे हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris और GIF Greetings

रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है, जबकि भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है. राखी रंग-बिरंगे धागों, मोतियों या सोने-चांदी से बनी हो सकती है. इस खास अवसर पर भाई-बहन एक-दूसरे को इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और ग्रीटिंग्स को भेजकर हैप्पी रक्षा बंधन कह सकते हैं.

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

Raksha Bandhan 2025 Messages in Hindi: इस संसार में भाई-बहन (Brother and Sister) के रिश्ते को स्नेह भरा और बेहद पवित्र माना जाता है. उनके इसी अटूट बंधन को समर्पित रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसका हर भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन बहनें (Sisters) अपने भाई (Brother) की रक्षा के लिए उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, फिर माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. बदले में भाई भी अपनी बहन को उपहार देने के साथ ही जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है. भाई को राखी बांधने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस साल भाई-बहन के स्नेह का पावन पर्व रक्षा बंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है.

रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है, जबकि भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है. राखी रंग-बिरंगे धागों, मोतियों या सोने-चांदी से बनी हो सकती है. इस खास अवसर पर भाई-बहन एक-दूसरे को इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और ग्रीटिंग्स को भेजकर हैप्पी रक्षा बंधन कह सकते हैं.

1- चंदन का टीका रेशम का धागा,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहना का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार.
हैप्पी रक्षा बंधन

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ये लम्हा कुछ खास है,
बहन के हाथों में भाई का हाथ है,
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है,
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है…
हैप्पी रक्षा बंधन

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

3- रेशम की डोरी फूलों का हार,
सावन में आया राखी का त्योहार,
बहन की खुशी में भाई की खुशी है,
देखो दोनों में कितना है प्यार.
हैप्पी रक्षा बंधन

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

4- बहनों को भाइयों का साथ मुबारक,
भाइयों को बहनों का प्यार मुबारक,
रहे ये सुख हमेशा आपकी जिंदगी में,
सबको राखी का ये त्योहार मुबारक.
हैप्पी रक्षा बंधन

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

5- मन को छू जाती है तेरी हर बात,
आंखों से पढ़ लेती हो मेरे जज्बात,
राखी बांध हर लेती हो सब दुख,
जीवन में इससे बड़ा नहीं कोई सुख.
हैप्पी रक्षा बंधन

रक्षा बंधन 2025 (Photo Credits: File Image)

कई विद्वानों का मत है कि अगर भद्रा का वास पाताल लोक या स्वर्ग लोक में होता है तो पृथ्वी पर रहने वालों के लिए अशुभ नहीं होती है, लेकिन कई कार्यों में पाताल की भद्रा को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है, इसलिए भद्रा के समाप्त होने के बाद ही राखी बांधना शुभ माना जाता है. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो जब भद्रा काल शुरु होता है तो भद्रा काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

गौरतलब है कि चंद्रमा की राशि से भद्रा का वास तय किया जाता है. इसके हिसाब से चंद्रमा जब कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होते हैं तब भद्रा का वास पृथ्वी पर माना जाता है. वहीं जब चंद्रमा मेष, वृष, मिथुन और वृश्चिक राशि में होते हैं, तब भद्रा स्वर्गलोक में रहती हैं. उधर जब चंद्रमा कन्या, तुला, धनु और मकर राशि में होते हैं तब भद्रा का वास पाताल लोक में होता है. भद्रा जिस लोक में होती हैं वहां प्रभावी रहती हैं, इसलिए इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Raksha Bandhan Happy Raksha Bandhan 2025 Rakhi Rakhi 2025 Raksha Bandhan Raksha Bandhan 2025 Raksha Bandhan GIFs Raksha Bandhan Greetings Raksha Bandhan HD Images Raksha Bandhan Hindi Messages Raksha Bandhan Hindi Wishes Raksha Bandhan Messages In Sanskrit Raksha Bandhan Photos raksha bandhan quotes Raksha Bandhan SMS Raksha Bandhan Wallpapers Raksha Bandhan Wishes in Sanskrit रक्षा बंधन रक्षा बंधन 2025 रक्षा बंधन एचडी इमेजेस रक्षा बंधन एसएमएस रक्षा बंधन की शुभकामनाएं रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई रक्षा बंधन कोट्स रक्षा बंधन ग्रीटिंग्स रक्षा बंधन जीआईएफ रक्षा बंधन फोटोज रक्षा बंधन वॉलपेपर्स रक्षा बंधन शुभकामना संदेश रक्षा बंधन संस्कृत मैसेजेस रक्षा बंधन संस्कृत विशेज रक्षा बंधन संस्कृत शुभकामनाएं रक्षा बंधन हिंदी मैसेजेस रक्षा बंधन हिंदी विशेज राखी राखी 2025 हैप्पी रक्षा बंधन हैप्पी रक्षा बंधन 2025

\