Promise Day 2026 Messages: हैप्पी प्रॉमिस डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये रोमांटिक हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और HD Images

आज के इस डिजिटल दौर में गिफ्ट के साथ-साथ शब्दों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करना बहुत प्रभावी होता है. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन आप अपने पार्टनर को इन रोमांटिक मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस के जरिए 'हैप्पी प्रॉमिस डे' विश कर सकते हैं, साथ ही उनसे प्यार में साथ निभाने का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Promise Day 2026 Messages in Hindi: फरवरी के 'मंथ ऑफ लव' में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का उत्साह अपने चरम पर है. रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे और टेडी डे मनाने के बाद अब दुनिया भर के प्रेमी जोड़े 11 फरवरी को 'प्रॉमिस डे' (Promise Day) सेलिब्रेट कर रहे हैं. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन मनाया जाने वाला यह दिन किसी भी रिश्ते को स्थिरता और गहराई देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन कपल्स न केवल अपने प्यार का इजहार करते हैं, बल्कि जीवन भर एक-दूसरे का हाथ थामे रखने का अटूट वादा भी करते हैं.

प्रॉमिस डे उन लोगों के लिए बेहद खास है जो अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं. किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ 'कमिटमेंट' का होना जरूरी है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को यह भरोसा दिलाते हैं कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, उनका साथ कभी नहीं छूटेगा। यह दिन केवल वादों का नहीं, बल्कि उन वादों को निभाने के संकल्प का है.

आज के इस डिजिटल दौर में गिफ्ट के साथ-साथ शब्दों के जरिए भावनाओं को व्यक्त करना बहुत प्रभावी होता है. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन आप अपने पार्टनर को इन रोमांटिक मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और एचडी इमेजेस के जरिए 'हैप्पी प्रॉमिस डे' विश कर सकते हैं, साथ ही उनसे प्यार में साथ निभाने का खूबसूरत वादा कर सकते हैं.

1-  सुना है वो जाते हुए कह गए कि,
अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे,
कोई कह दो उनसे कि वो वादा करें,
हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- ना करते तुम कोई वादा पूरा,
ना करते कोई इरादा पूरा,
साथ निभाने की बात करते हो,
पहले प्यार तो कर लो पूरा,
ये वादा है मेरा तुमसे आज,
छोड़ेंगे ना कभी साथ तुम्हारा.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- हर पल प्यार का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ इतना ज्यादा है आपसे,
ना चाहेंगे तुम्हें सिर्फ उम्र भर के लिए,
कयामत तक साथ निभाएंगे ये वादा है आपसे.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- सोचा था ना करेंगे किसी से दोस्ती,
ना करेंगे किसी से कोई वादा,
पर क्या करें दोस्त मिला इतना प्यारा,
कि करना पड़ा दोस्ती का वादा.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

प्रॉमिस डे पर उपहार और सरप्राइज तो अपनी जगह हैं, लेकिन पार्टनर को सबसे बड़ा तोहफा 'वक्त' और 'ईमानदारी' का दिया जा सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस दिन केवल वही वादे करें जिन्हें आप वास्तव में निभा सकें. आप हस्तलिखित (Handwritten) प्रॉमिस नोट या डिजिटल ग्रीटिंग्स और GIF के जरिए भी अपने जज्बात जाहिर कर सकते हैं. याद रखें, एक छोटा सा निभाया गया वादा हजारों बड़े वादों से बेहतर होता है.

Share Now

\