Odisha Day 2023 Wishes: ओडिशा दिवस की इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images, Wallpapers के जरिए दें बधाई
Odisha Day 2023 Wishes in Hindi: दुनिया भर में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस मनाया जाता है, लेकिन ओडिशा में रहने वाले लोगों के लिए यह दिन और भी खास हो जाता है, क्योंकि इस राज्य के लोग ओडिशा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हैं. ओडिशा स्थापना दिवस (Odisha Formation Day) को उत्कल दिवस (Utkal Divas) के तौर पर भी जाना जाता है. दरअसल, 1 अप्रैल 1936 को देश के प्रथम भाषा आधारित राज्य के तौर पर उत्कल प्रांत का गठन हुआ था, जिसका अंग्रेजी नाम ओरिशा (ओडिशा) था. ओडिशा में पहले छह जिले थे, लेकिन अब राज्य में 30 जिले, 314 ब्लॉक और 317 तहसील हैं. स्वतंत्र उत्कल प्रांत बनाने में उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कलमणि गोपबंधु दास, महाराज कृष्ण चंद्र गजपति, भक्तकवि मधुसूदन राव, पंडित नीलकंठ दास, व्यास कवि फकीर मोहन सेनापति, गंगाधर मेहेर और कवि राधानाथ राय जैसी हस्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
ओडिशा दिवस यानी उत्कल दिवस पर राज्य में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें ओडिशा की परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इस अवसर पर लोग शुभकामना संदेश भेजकर भी शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आप भी इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स के जरिए बधाई दे सकते हैं.
1- ओडिशा स्थापना दिवस

2- उत्कल दिवस की हार्दिक बधाई

3- ओडिशा दिवस की शुभकामनाएं

4- हैप्पी ओडिशा दिवस

5- हैप्पी उत्कल दिवस

गौरतलब है कि भाषा के आधार पर ओडिशा को संयुक्त बंगाल-बिहार-उड़ीसा प्रांत से करके नया राज्य बनाया गया था. ओडिशा पहले कलिंग का प्रमुख हिस्सा हुआ करता था. सन 1803 में अंग्रेजी हुकूमत ने इसे छोटी इकाइयों में विभाजित कर दिया. नव गठित ओडिशा यानी उड़ीसा में कटक, पुरी, बालेश्वर, संबलपुर, गंजम और कोरापुट नाम के छह जिलों को शामिल किया गया था और कटक को इसकी राजधानी बनाया गया था. हालांकि भाषा आधारित स्वतंत्र राज्य का दर्जा पाने के बाद साल 1950 में ओडिशा देश का स्वतंत्र राज्य बना और 4 नवंबर 2011 को इसका नाम उड़ीसा से बदलकर ओडिशा कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

