New Year 2026 Wishes: नव वर्ष के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes को भेजकर दें शुभकामनाएं

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर किसी को उम्मीद होती है कि आनेवाला नया साल उनके जीवन में नई खुशियां, नए सपने और ढेर सारे उत्साह को लेकर आएगा, इसलिए लोग धूमधाम से नए साल का वेलकम करते हैं. नए साल के आगाज के साथ ही आप नव वर्ष के इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

New Year 2026 Wishes In Hindi: पुराने साल से मिले अनुभवों और खट्टी-मीठी यादों से सबक लेते हुए दुनियाभर के लोग साल 2025 (Year 2025) को विदा करके नए साल (New Year 2026) का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और नए साल के काउंटाउन के शुरुआत के साथ, हर कोई बाहें खोलकर पूरे जोश व उत्साह से नए साल यानी 2026 का स्वागत करने के लिए बेकरार है. दरअसल, हर साल 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर ईव (New Year Eve) की रात लोग नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए पुराने साल को अलविदा कहते हैं और जैसे ही रात के 12 बजते हैं, लोग ढेर सारी उम्मीदों, ख्वाहिशों और सपनों के साथ नए साल का दिल खोलकर स्वागत करते हैं. नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने की हम मुमकिन कोशिश की जाती है. नए साल की पहली तारीख से लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन को क्रियान्वित करते हैं.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर किसी को उम्मीद होती है कि आनेवाला नया साल उनके जीवन में नई खुशियां, नए सपने और ढेर सारे उत्साह को लेकर आएगा, इसलिए लोग धूमधाम से नए साल का वेलकम करते हैं. नए साल के आगाज के साथ ही आप नव वर्ष के इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नजर आएगी,
बीते साल की खट्टी-मीठी यादें संग रह जाएंगी,
आओ मिलकर जश्न मनाएं नए साल का हंसी-खुशी से,
नए साल की पहली सुबह खुशियां अनगिनत लाएगी.
नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

2- कोई दुख ना हो कोई गम न हो,
कोई आंख कभी भी किसी की नम न हो,
कोई दिल किसी का न तोड़े,
कोई साथ किसी का ना छोड़े,
बस प्यार का दरिया बहता हो,
काश 2026 ऐसा हो...
नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

3- मुझको बदल रहे हो, हर साल की तरह,
और मैं भी जा रहा हूं, हर बार की तरह
अगर तुम जो कुछ न बदले, तो मेरा जाना फिजूल है,
अगर अब भी जो न समझे, तो मेरा आना फिजूल है.
नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

4- सच्चे दिल से न्यू ईयर मनाना,
सबको खुशी का हिस्सा बनाना,
अपना पराया सब भुला कर,
दिल से सबको गले लगाना.
नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

5- नया साल है आया,
अपने संग खुशिया है लाया,
आप हमारे साथ रहना दिल में,
बस यही अरमान है छाया.
नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

बेशक, साल 2025 हर किसी के लिए न तो बहुत अच्छा रहा होगा, ना ही हर किसी के लिए बहुत बुरा रहा होगा. जिन लोगों के लिए साल 2025 अच्छा रहा या सौगातों वाला रहा वो खुशी-खुशी गुजरते हुए साल का शुक्रिया अदा करते हुए नए साल का स्वागत करते हैं तो वहीं जिन लोगों को गुजरते साल से कड़े अनुभव मिले हैं, वो उससे सीख लेते हुए, ढेर सारी उम्मीदों और सपनों के साथ नए साल का स्वागत करते हैं. इस जश्न का सिलसिला नए साल की पूर्व संध्या से ही शुरु हो जाता है और नए साल के स्वागत के बाद तक जारी रहता है.

Share Now

Tags

festivals and events HAPPY NEW YEAR Happy New Year 2026 Happy New Year GIFs Happy New Year Greetings Happy New Year HD Images Happy New Year Hindi Wishes Happy New Year Messages Happy New Year Quotes Happy New Year Shayari Happy New Year SMS Happy New Year Wallpapers Happy New Year Wishes new year New Year 2026 New Year GIFs New Year Greetings New Year HD Images New Year Hindi Wishes New Year Messages New Year Quotes New Year Shayari New Year SMS New Year Wallpapers New Year Wishes नए साल की शुभकामनाएं नए साल की हार्दिक बधाई नव वर्ष नव वर्ष 2026 नव वर्ष की शुभकामनाएं नव वर्ष की हार्दिक बधाई न्यू ईयर न्यू ईयर 2026 न्यू ईयर हिंदी मैसेजेस न्यू ईयर हिंदी विशेज हैप्पी न्यू ईयर हैप्पी न्यू ईयर 2026 हैप्पी न्यू ईयर इमेजेस हैप्पी न्यू ईयर कोट्स हैप्पी न्यू ईयर ग्रीटिंग्स हैप्पी न्यू ईयर जीआईएफ हैप्पी न्यू ईयर फोटोज हैप्पी न्यू ईयर वॉलपेपर्स हैप्पी न्यू ईयर शायरी हैप्पी न्यू ईयर शुभकामना संदेश हैप्पी न्यू ईयर हिंदी मैसेज हैप्पी न्यू ईयर हिंदी विशेज

\