National Sports Day 2024 Quotes: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों के इन प्रेरणादायी विचारों को अपनों संग शेयर कर दें शुभकामनाएं
मेजर ध्यानचंद का शानदार करियर सन 1926 से 1948 तक चला और अपने इस शानदार करियर के दौरान उन्होंने 185 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. ऐसे में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आप विभिन्न खिलाड़ियों के इन प्रेरणादायी कोट्स और विचारों को अपनों संग शेयर करके इस दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Sports Day 2024 Quotes: भारत में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस यानी नेशनल स्पोर्ट्स डे (National Sports Day) मनाया जाता है. दरअसल, हॉकी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (Major Dhyan Chand Jayanti) को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है. इस दिवस को पहली बार 29 अगस्त 2012 में मनाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य खेलों में मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देना था. उन्होंने अपने करियर में कई ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते और दुनिया भर में हॉकी के क्षेत्र को अग्रणी बनाया. राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए इस दिन का चयन मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया था. मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था.
मेजर ध्यानचंद का शानदार करियर सन 1926 से 1948 तक चला और अपने इस शानदार करियर के दौरान उन्होंने 185 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. ऐसे में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आप विभिन्न खिलाड़ियों के इन प्रेरणादायी कोट्स और विचारों को अपनों संग शेयर करके इस दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर जोर देता है. इसके साथ ही यह हमें चरित्र निर्माण, फिटनेस में सुधार और एकता को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश देता है. हर साल इस दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस 'शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल' थीम के साथ मनाया जा रहा है. इसका अर्थ है कैसे खेल लोगों को एक साथ ला सकते हैं, समझ को बढ़ावा दे सकते हैं और मजबूत समुदायों का निर्माण कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

