National Girl Child Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय बालिक दिवस की हार्दिक बधाई! शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings और Photos

राष्ट्रीय बालिक दिवस को पहली बार 24 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाया गया था और तब से हर साल बालिकाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाया जा रहा है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटोज के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

National Girl Child Day 2025 Wishes in Hindi: आधुनिकता के इस दौर में भी हमारे देश में लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. आज भी न जाने कितनी ही लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य और समानता के अधिकार जैसे कई भेदभावों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में भारत में बालिकाओं (Girls) और महिलाओं (Women) के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने, उनके सामने आने वाली चुनौतियों व उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl Child Day) मनाया जाता है, ताकि देश की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल सके. इसके साथ ही इस दिन लोगों को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है. देश में इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई है और तब से यह सिलसिला बरकरार है.

राष्ट्रीय बालिक दिवस को पहली बार 24 जनवरी 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाया गया था और तब से हर साल बालिकाओं के लिए समर्पित इस दिन को मनाया जा रहा है. यह दिवस बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने और उनके अधिकारों की प्रति जागरुक करने का खास अवसर प्रदान करता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटोज के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- ऐसा कोई काम नहीं,
जो बेटियां नहीं कर पाई हैं,
बेटियां तो आसमान से,
तारे तोड़ कर लाई हैं...
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- अब न बनाओ कोई नया किस्सा,
बेटियों को दो अब समाज में हिस्सा.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- बेटी बोझ नहीं सम्मान है,
बेटी गीता और कुरआन है,
घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी मां-बाप की जान है.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- जिस घर में होता बेटी का सम्मान,
वह घर होता स्वर्ग समान.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- दुश्मनों का मुकाबला डट के कर सकती है बेटी,
मत बांधों बेड़ियों में ऊंची उड़ान भर सकती है बेटी.
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को हर साल 24 जनवरी के दिन मनाए जाने के पीछे एक खास वजह है. इस दिन नारी शक्ति के तौर पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया जाता है, क्योंकि सन 1966 में 24 जनवरी को ही इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. यही वो खास दिन था, जब देश की बेटी इंदिरा गांधी ने देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की थी. उनकी इस उपलब्धि की याद में इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

Share Now

Tags

festivals and events Girl Child Day Girl Child Day 2025 Girl Child Day GIFs Girl Child Day Greetings Girl Child Day images Girl Child Day Messages Girl Child Day Photos Girl Child Day Quotes Girl Child Day SMS Girl Child Day Wallpapers Girl Child Day wishes Happy National Girl Child Day Happy National Girl Child Day 2025 Ministry of Women and Child Development National Girl Child Day National Girl Child Day 2024 National Girl Child Day GIFs National Girl Child Day Greetings National Girl Child Day Images National Girl Child Day Messages National Girl Child Day Photos National Girl Child Day Quotes National Girl Child Day SMS National Girl Child Day Wallpapers National Girl Child Day Wishes नेशनल गर्ल चाइल्ड डे नेशनल गर्ल चाइल्ड डे 2025 बालिका दिवस इमेजेस बालिका दिवस एसएमएस बालिका दिवस कोट्स बालिका दिवस ग्रीटिंग्स बालिका दिवस जीआईएफ बालिका दिवस फोटोज बालिका दिवस मैसेजेस बालिका दिवस विशेज बालिका दिवस वॉलपेपर्स बालिका दिवस हिंदी मैसेजेस बालिका दिवस हिंदी विशेज राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 राष्ट्रीय बालिका दिवस इमेजेस राष्ट्रीय बालिका दिवस एसएमएस राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम राष्ट्रीय बालिका दिवस कोट्स राष्ट्रीय बालिका दिवस ग्रीटिंग्स राष्ट्रीय बालिका दिवस जीआईएफ राष्ट्रीय बालिका दिवस फोटोज राष्ट्रीय बालिका दिवस मैसेज राष्ट्रीय बालिका दिवस विशेज राष्ट्रीय बालिका दिवस वॉलपेपर्स राष्ट्रीय बालिका दिवस शुभकामना संदेश राष्ट्रीय बालिका दिवस हिंदी मैसेजेस

\