National Doctors' Day 2020 Wishes: नेशनल डॉक्टर्स डे पर इन WhatsApp Stickers, GIFs और Facebook ग्रीटिंग्स के जरिए फ्रंटलाइन वॉरियर्स को दें धन्यवाद
नेशनल डॉक्टर्स डे आ रहा है. यह साल डॉक्टर्स के लिए अधिक महत्वपूर्ण होगा क्योकि, इस साल कोरोना महामारी के चलते यह चिकित्सक मसीहा बनकर हमारे सामनें आए. जहां इस महामारी के कारण हम सभी घर में सुरक्षित बैठे हैं, वहीं डॉक्टर्स ने अपनी परवाह न करते हुए सभी मरीजों की सेवा में एकजुट हो गए. इन HD इमेज, मैसेज , GIFs को धन्यवाद कहें, जो एक असली हीरो के रूप में सामनें आएं.
National Doctors' Day 2020: नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors' Day) आ रहा है. यह साल डॉक्टर्स (Doctors) के लिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योकि इस साल कोरोना महामारी के चलते यह चिकित्सक मसीहा बनकर हमारे सामने आए हैं. जहां इस कोरोना महामारी (Coronavirus) के कारण हम सभी घर में सुरक्षित बैठे हैं, वहीं डॉक्टर्स अपनी परवाह न करते हुए सभी मरीजों की सेवा में एकजुट हो गए. भारत में नेशनल डॉक्टर्स (Doctors) डे, पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और महान चिकित्सक बिधान चंद्र राय (Bidhan Chandra Roy) की जन्म और पुण्यतिथि के रूप में 1 जुलाई को मनाया जाता है. आप इस आर्टिकल में दिए गए शुभकामनाओं और HD इमेज के जरिए अपने आस पास के डॉक्टर को धन्यवाद कर सकते हैं. इस इमेज, जीआईएफ, स्टिकर्स, फेसबुक मेसेजेस और ग्रीटिंग्स को सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं.
हमने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दौरान डॉक्टर्स और इस प्रोफेशन से जुड़े अन्य लोगों के असल महत्त्व को समझा है. आज इस कठिन समय में यह लोग जिस जज्बे और जूनून के साथ इस महामारी से लड़ने में सहायता कर रहे हैं, उनकों केवल कुछ शब्दों के द्वारा धन्यवाद नहीं किया जा सकता है. डॉक्टर्स लगातार इस कोरोना वायरस से हमे बचाने के लिए दिन-रात जुड़े हैं. इस जानलेवा महामारी से लड़ने के अलावा डॉक्टर उनकी भी सेवा कर रहे हैं जो दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित हैं.
इस जानलेवा महामारी के बीच डॉक्टर्स लगातार बिना रुके और बिना झुके हमारे लिए लड़ रहे हैं. आइए हम डॉ. बिधान चंद्र रॉय को याद करते हुए उन सभी डॉक्टरों और इस प्रोफेशन से जुड़े अन्य लोगों को उनके असंख्य समर्थन और महान कार्यों के लिए धन्यवाद दें. इस राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2020 की शुभकामनाएं देने के लिए आप इन HD इमेज, मैसेज , GIFs को शेयर कर सकते हैं.
यह आपके अछे काम हैं जो गर्व महसूस करते हैं, परिवार में एक डॉक्टर होना बहुत बड़ी बात हैं. हैप्पी डॉक्टर डे...!
जब हम दुख में होते हैं तो, हमें एक कधें का सहारा चाहिए,
जब हम तकलीफ में होते हैं तो, हमें दावा का सहारा चाहिए,
लेकिन जब हम मुसीबत में होते हैं तो, हमें आपका साथ चाहिए,
क्योंकि आप से हर किसी की आस जुड़ी है.
मुश्किल समय में आपका साथ देने के लिए शुक्रिया
सभी डॉक्टर्स जो हमसे दूर हैं और जो पास हैं उन सभी को हैप्पी डॉक्टर्स डे! आपका समर्पण और सहानुभूति जीवन बचाने के लिए एक बेहतर स्थान बनाता है.
हैप्पी डॉक्टर्स डे! आप इस दुनिया के सच्चे हीरो हैं...!
गौरतलब है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में देश के तमाम डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर कोविड-संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं, इसलिए इन फ्रंटलइन नायकों को धन्यवाद जरूर करें और यह बताएं कि वे इस महामारी से जारी लड़ाई के सच्चे योद्धा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

