National Daughter's Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय बेटी दिवस के इन प्यार भरे Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए सेलिब्रेट करें यह दिन
राष्ट्रीय बेटी दिवस बेटियों के प्रति प्यार, कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. तमाम माता-पिता अपनी बेटियों के लिए इस दिन को अपने-अपने अंदाज में खास बनाने की कोशिश करते हैं. कई लोग अपनी बेटियों के लिए सरप्राइज, गिफ्ट्स प्लान करने के साथ अन्य तरीके अपनाते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन प्यार भरे हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं.
National Daughter's Day 2025 Wishes in Hindi: इसमें कोई दो राय नहीं है कि बेटियों के बिना घर-आंगन खाली-खाली सा लगता है, क्योंकि बेटियां ही घर-आंगन को अपनी मौजूदगी से सजाती हैं और उसमें खुशियां फैलाती हैं. ऐसे में दुनिया भर की बेटियों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए राष्ट्रीय बेटी दिवस यानी नेशनल डॉटर्स डे (National Daughter's Day) मनाया जाता है. दरअसल, दुनिया भर के माता-पिता और उनकी बेटियों के बीच अनोखे व अटूट बंधन का सम्मान करने के लिए हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है, जो कि इस साल 28 सितंबर 2025 को है. भारत में यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि यह परिवार और समाज में बेटियों (Daughter's) के प्रति प्यार, सम्मान और उनके महत्व को दर्शाता है. इसके इतिहास की बात करें तो इस दिवस को पहली बार साल 2007 में मनाया गया था, तब से लेकर हर साल इसे बेटियों के सम्मान में मनाया जाता है.
राष्ट्रीय बेटी दिवस बेटियों के प्रति प्यार, कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. तमाम माता-पिता अपनी बेटियों के लिए इस दिन को अपने-अपने अंदाज में खास बनाने की कोशिश करते हैं. कई लोग अपनी बेटियों के लिए सरप्राइज, गिफ्ट्स प्लान करने के साथ अन्य तरीके अपनाते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन प्यार भरे हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं.
1- लक्ष्मी का रूप हैं बेटियां,
सरस्वती का मान हैं बेटियां,
शक्ति का प्रतीक हैं बेटियां,
धरती पर वरदान हैं बेटियां.
हैप्पी डॉटर्स डे
2- बेटी बिना नहीं सजता घरौंदा,
बेटी ही है संस्कारों का परिंदा,
अगर दोगे उसे भी खुला आसमान,
तो बेटी भी बढ़ाएगी परिवार का नाम.
हैप्पी डॉटर्स डे
3- खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,
मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,
घर को रोशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं तो आने वाला कल हैं बेटियां.
हैप्पी डॉटर्स डे
4- मेरा बेटा तब तक मेरा बेटा है,
जब तक उसे पत्नी नहीं मिल जाती,
लेकिन मेरी बेटी तब तक मेरी बेटी है,
जब तक मेरी जिंदगी खत्म नहीं हो जाती.
हैप्पी डॉटर्स डे
5- देवी का रूप हैं बेटियां,
देवों का मान हैं बेटियां,
परिवार के कुल को जो रोशन करें,
वो चिराग हैं बेटियां.
हैप्पी डॉटर्स डे
6- जिनके घरों में बेटियां होती हैं,
उनके घरों को चिरागों की जरूरत नहीं पड़ती है.
हैप्पी डॉटर्स डे
नेशनल डॉटर्स डे 2025 कोट्स
- बेटा अंश है तो बेटी वंश है, बेटा आन है तो बेटी घर की शान है.
- जिस घर में बेटियों का वास होता है, वहां हर पल खुशियों का एहसास होता है.
- चिरागों की क्या जरूरत, जब मेरी बेटी मुस्कुराती है तो घर में उजाला होता है. उसकी मुस्कान से जिंदगी खुशियों से सज जाती है.
- घर में बेटी हो तो कोई कमी नहीं रहती, जीवन में हमेशा खुशियां ही रहती हैं और घर का आंगन खिल उठता है.
- बेटियां खुशियों का गुलदस्ता होती हैं, जो प्यार से भरे होते हैं.
- बेटियां सिर्फ आज नहीं, बल्कि आने वाला कल भी हैं.
- घर में जहां बेटियाँ न हों, वह घर अधूरा लगता है.
- बेटियां हर किसी की किस्मत में नहीं होतीं.
भारत के अलावा कई संस्कृतियों में बेटों को ऐतिहासिक रूप से प्रथम उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है. ऐसे में राष्ट्रीय बेटी दिवस इस तरह की पारंपरिक रूढ़ियों को तोड़ने और परिवार व सामाजिक संरचनाओं में बेटियों को बराबर का महत्व देने पर जोर देने का प्रयास करता है. इसमें कोई दो राय नहीं है कई संस्कृतियों में बेटों की तुलना में बेटियों को कम आंका जाता है, लेकिन भारत में यह असमानता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. हालांकि बदलते दौर के साथ-साथ लोगों में लैंगिक समानता को लेकर जागरुकता बढ़ी है. राष्ट्रीय बेटी दिवस बेटियों के प्रति प्यार, सम्मान जाहिर करने के साथ ही उनके महत्व को समझाने पर जोर देता है.