Narasimha Jayanti 2025 Wishes: नरसिंह जयंती के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती पर विधि-विधान से भगवान नृसिंह की पूजा करने से भक्तों के सारे संकट दूर होते हैं और श्रीहरि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. नृसिंह जयंती के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस बेहद पावन अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Narasimha Jayanti 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती (Narsingh Jayanti)  का पर्व मनाया जाता है, जिसे नृसिंह जयंती और नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) ने नरसिंह (Narasimha) रूप में अवतार लिया था. इस साल 11 मई 2025 को नरसिंह जयंती मनाई जा रही है. इस अवतार में भगवान का स्वरूप आधे शेर और आधे मनुष्य का था. दरअसल, श्रीहरि ने अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने और हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए ही नृसिंह अवतार लिया था. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से श्रीहरि के नरसिंह अवतार की पूजा करने से जीवन के सभी दुखों का नाश होता है.

नरसिंह जयंती पर विधि-विधान से भगवान नृसिंह की पूजा करने से भक्तों के सारे संकट दूर होते हैं और श्रीहरि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. नृसिंह जयंती के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस बेहद पावन अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नरसिंह जयंती के पावन अवसर पर
भगवान नरसिंह की कृपा से
आप सभी के जीवन में
सुख, शांति और समृद्धि आए.
नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- भगवान विष्णु के चौथे अवतार,
भगवान नरसिंह की जयंती की हार्दिक बधाई!
भगवान नरसिंह सभी को बुराई से बचाएं और
आपके जीवन में खुशियां लाएं...
नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- श्रीहरि के अवतार,
भगवान नरसिंह की कृपा से
आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें.
नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- भगवान नरसिंह के अवतरण दिवस को
उत्सव के रूप में मनाएं और
भगवान नरसिंह की कृपा प्राप्त करें.
नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- भगवान नरसिंह की कृपा से
आपके जीवन में हमेशा प्रकाश रहे.
नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

नरसिंह जयंती के दिन पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत-पूजा का संकल्प लें. शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. अब एक चौकी पर कलश रखें और कलश के ऊपर चावल से भरी कटोरी रखें. अब चौकी पर मां लक्ष्मी और नृसिंह भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. उन्हें पुष्प, अबीर, गुलाल, रोली अर्पित करें और फिर शुद्ध घी का दीपक प्रज्जवलित करें. पूजन के दौरान उनकी कथा पढ़ें या सुनें और अगले दिन व्रत का पारण करें.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Narsingh Jayanti Happy Narsingh Jayanti 2025 Narasimha Jayanti Narasimha Jayanti 2025 Narasimha Jayanti Greetings Narasimha Jayanti Hindi Messages Narasimha Jayanti Hindi Wishes Narasimha Jayanti Images Narasimha Jayanti Messages Narasimha Jayanti Quotes Narasimha Jayanti Wallpapers Narasimha Jayanti Wishes Narsingh Jayanti Narsingh Jayanti 2025 Narsingh Jayanti Greetings Narsingh Jayanti Images Narsingh Jayanti Messages Narsingh Jayanti Wishes नरसिंह जयंती नरसिंह जयंती 2025 नरसिंह जयंती इमेज नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं नरसिंह जयंती कोट्स नरसिंह जयंती ग्रीटिंग्स नरसिंह जयंती बधाई नरसिंह जयंती मैसेज नरसिंह जयंती विशेज नरसिंह जयंती वॉलपेपर्स नृसिंह जयंती नृसिंह जयंती 2025 नृसिंह जयंती इमेज नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं नृसिंह जयंती ग्रीटिंग्स नृसिंह जयंती बधाई नृसिंह जयंती मैसेज नृसिंह जयंती विशेज नृसिंह जयंती वॉलपेपर्स नृसिंह जयंती शुभकामना संदेश नृसिंह जयंती हार्दिक बधाई हैप्पी नरसिंह जयंती हैप्पी नृसिंह जयंती

\