Narasimha Jayanti 2025 Messages: नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes और GIF Greetings

नरसिंह जयंती के दिन भगवान नृसिंह की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों के सारे संकट दूर होते हैं. इस पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Narasimha Jayanti 2025 Messages in Hindi: नरसिंह जयंती (Narsingh Jayanti) का हिंदू धर्म विशेष महत्व बताया जाता है, जो भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के उग्र स्वरूप भगवान नृसिंह को समर्पित है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्तों की रक्षा के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल 11 मई 2025 को यह त्योहार मनाया जा रहा है. नरसिंह जयंती को नृसिंह जयंती और नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) के तौर पर भी जाना जाता है. भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह का आधा शरीर मानव और आधा शरीर सिंह का है, इसलिए उन्हें नृसिंह कहा जाता है. भगवान नृसिंह ने न सिर्फ अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी, बल्कि उन्होंने हिरण्यकश्यप का वध करके बुराई का भी अंत किया था.

नरसिंह जयंती के दिन भगवान नृसिंह की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों के सारे संकट दूर होते हैं और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- भगवान नृसिंह का चिंतन सदा मन में रहे,
उनके चरणों में सदा मेरा ध्यान रहे,
चाहे जीवन में दुख आए या सुख रहे,
होंठों पर सदा भगवान नरसिंह का नाम रहे.
नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जंगल में रहो या बस्ती में,
लहरों में रहो या कश्ती में,
भीड़ में रहो या अकेले में,
सदा मस्त रहो नरसिंह की भक्ति में.
नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- नरसिंह से ही सृष्टि है, उनसे ही शक्ति है,
अति आनंद तो सिर्फ नरसिंह की भक्ति में है,
भक्तों के बिना कुछ कहे वो सब समझ जाते हैं,
बस उनके चरणों में शीश झुकाने की जरूरत है.
नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- बैरागी बने तो छूटे जग,
संन्यासी बने तो छूटे तन,
नरसिंह से जो प्रेम हो जाए,
तो छूटे आत्मा के सब बंधन.
नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- जो कुछ तेरे दिल में है,
सब उसको खबर है,
बंदे तेरे हल हाल पर,
भगवान नरसिंह की नजर हैं.
नरसिंह जयंती की हार्दिक बधाई

नरसिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने भगवान ब्रह्मा की तपस्या करके देवता, मनुष्य, अस्त्र-शस्त्र या पशु आदि से न मरने का वरदान प्राप्त किया था. ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने के बाद वो अपनी पूजा करवाने लगा और जो नहीं करता, उसे कठोर दंड देने लगा. वहीं हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे और वो हमेशा श्रीहरि की भक्ति में लीन रहते थे और ये चीज उनके पिता हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं थी.

ऐसे में वो अपने पुत्र को तरह-तरह का कष्ट देने लगा और मारने का प्रयास भी किया. ऐसे में अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह का अवतार लिया और खंभे से प्रकट होकर उन्होंने अपनी जांघों पर लेकर पल भर में हिरण्यकश्यप के सीने को अपने नाखूनों से फाड़कर उसका संहार कर दिया. कहा जाता है कि तब से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर इस पर्व को मनाया जाने लगा.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Narsingh Jayanti Happy Narsingh Jayanti 2025 Narasimha Jayanti Narasimha Jayanti 2025 Narasimha Jayanti Greetings Narasimha Jayanti Hindi Messages Narasimha Jayanti Hindi Wishes Narasimha Jayanti Images Narasimha Jayanti Messages Narasimha Jayanti Quotes Narasimha Jayanti Wallpapers Narasimha Jayanti Wishes Narsingh Jayanti Narsingh Jayanti 2025 Narsingh Jayanti Greetings Narsingh Jayanti Images Narsingh Jayanti Messages Narsingh Jayanti Wishes नरसिंह जयंती नरसिंह जयंती 2025 नरसिंह जयंती इमेज नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं नरसिंह जयंती कोट्स नरसिंह जयंती ग्रीटिंग्स नरसिंह जयंती बधाई नरसिंह जयंती मैसेज नरसिंह जयंती विशेज नरसिंह जयंती वॉलपेपर्स नृसिंह जयंती नृसिंह जयंती 2025 नृसिंह जयंती इमेज नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं नृसिंह जयंती ग्रीटिंग्स नृसिंह जयंती बधाई नृसिंह जयंती मैसेज नृसिंह जयंती विशेज नृसिंह जयंती वॉलपेपर्स नृसिंह जयंती शुभकामना संदेश नृसिंह जयंती हार्दिक बधाई हैप्पी नरसिंह जयंती हैप्पी नृसिंह जयंती

\