Mother’s Day 2026 Sanskrit Wishes: 'मातृ दिवसस्य शुभाशयाः!' संस्कृत के श्लोकों और शुभकामना संदेशों के साथ अपनी मां को दें बधाई

भारतीय संस्कृति में माता को देवताओं से भी ऊपर का स्थान दिया गया है. इस मदर्स डे पर आप "मातृ दिवसस्य शुभाशयाः" कहकर अपनी मां को बधाई दे सकते हैं. संस्कृत के प्राचीन श्लोक और कोट्स न केवल सुनने में मधुर लगते हैं, बल्कि वे मां के प्रति हमारी गहरी श्रद्धा को भी दर्शाते हैं. इन संदेशों को आप व्हाट्सएप, जीआईएफ ग्रीटिंग्स या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा कर सकते हैं.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Mother’s Day 2026 Wishes In Sanskrit: मदर्स डे यानी मातृ दिवस (Mother’s Day) केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो एक मां (Mother) अपने बच्चों के लिए करती है. इस वर्ष दुनिया भर में 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि ईश्वर हर जगह नहीं पहुंच सकते थे, इसलिए उन्होंने 'मां' की रचना की. भारत सहित कई देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को यह उत्सव मां के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करने के लिए मनाया जाता है.

मदर्स डे 2026 के इस मौके पर अपनी मां के साथ समय बिताएं और उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वे आपके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं. चाहे वह संस्कृत के श्लोक हों या प्यार भरे शब्द, आपकी एक छोटी सी कोशिश उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है.

भारतीय संस्कृति में माता को देवताओं से भी ऊपर का स्थान दिया गया है. इस मदर्स डे पर आप "मातृ दिवसस्य शुभाशयाः" कहकर अपनी मां को बधाई दे सकते हैं. संस्कृत के प्राचीन श्लोक और कोट्स न केवल सुनने में मधुर लगते हैं, बल्कि वे मां के प्रति हमारी गहरी श्रद्धा को भी दर्शाते हैं. इन संदेशों को आप व्हाट्सएप, जीआईएफ ग्रीटिंग्स या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा कर सकते हैं.

1- नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः
भावार्थ: माता के समान कोई छाया या गति नहीं है.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- ‎सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता।
भावार्थ: माता सभी तीर्थों का रूप है और पिता सभी देवताओं का स्वरूप है.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गदपि गरीयसी।:
भावार्थ: मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- माता गुरुतरा भूमेरू।:
भावार्थ: माता धरती से भी बड़ी है.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- मातृलाभे सनाथत्वमनाथत्वं विपर्यये।
भावार्थ: मां की कृपा से सब कुछ ठीक है और मां के बिना सब कुछ बर्बाद है.

मातृ दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

संसार में मां का स्थान अद्वितीय है क्योंकि वह न केवल बच्चे को जन्म देती है, बल्कि उसका पालन-पोषण कर उसे जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार भी करती है. बच्चे के जीवन के हर सुख-दुख में मां एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहती है. यही कारण है कि इस विशेष दिन पर बच्चे अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं.

मदर्स डे को औपचारिक रूप से मनाने की शुरुआत का श्रेय अमेरिकी महिला एना जार्विस को दिया जाता है. अपनी मां के प्रति अगाध प्रेम के कारण उन्होंने उनके निधन के बाद इस दिन को मनाने की पहल की थी. हालांकि, इसे आधिकारिक मान्यता 1 मई 1914 को मिली, जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने के कानून पर हस्ताक्षर किए. तब से यह परंपरा यूरोप और भारत सहित दुनिया के कई देशों में प्रचलित हो गई.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Mother's day Happy Mother's Day 2026 Happy Mother’s Day Messages in Hindi Happy Mother’s Day Wishes in Hindi Mother's Day Mother's Day 2026 Mother's Day greetings Mother's Day Images Mother's Day Messages Mother's Day Photos Mother's Day Quotes Mother's Day SMS Mother's Day Wallpapers Mother's Day Wishes Mother’s Day HD Images Mother’s Day Messages in Hindi Mother’s Day Sanskrit Messages Mother’s Day Sanskrit Wishes Mother’s Day Wishes in Hindi मदर्स डे 2026 मदर्स डे इमेजेस मदर्स डे एसएमएस मदर्स डे की शुभकामनाएं मदर्स डे की हार्दिक बधाई मदर्स डे कोट्स मदर्स डे ग्रीटिंग्स मदर्स डे फोटोज मदर्स डे वॉलपेपर्स मदर्स डे शुभकामना संदेश मदर्स डे संस्कृत मैसेजेस मदर्स डे संस्कृत विशेज मदर्स डे हिंदी मैसेजेस मदर्स डे हिंदी विशेज मदर्स-डे मातृ दिवस मातृ दिवस 2026 मातृ दिवस हिंदी मैसेज मातृ दिवस हिंदी विशेज हैप्पी मदर्स डे हैप्पी मदर्स डे 2026