त्योहार

Missing Day 2024 Wishes: मिसिंग डे की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए पार्टनर को दें शुभकामनाएं

मिसिंग डे पर आप अपने सबसे करीबी दोस्त या साथी को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं और आपकी लाइफ में उनकी क्या अहमियत है. इस दिन आप उनके साथ बिताए अच्छे लम्हों की याद दिलाकर अपना रिश्ता फिर से सुधार सकते हैं. इसके साथ ही आप मिसिंग डे की इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Missing Day 2024 Wishes: मिसिंग डे की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए पार्टनर को दें शुभकामनाएं
मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

Missing Day 2024 Wishes in Hindi: प्यार के महापर्व वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को मनाने के बाद कपल्स, सिंगल और प्यार में धोखा खाए लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine's Week) सेलिब्रेट कर रहे हैं. एंटी-वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 20 फरवरी को मिसिंग डे (Missing Day) मनाया जाता है. जिन लोगों के साथी या पार्टनर उनसे दूर हैं, वो मिसिंग डे पर खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए बताते हैं कि वो उन्हें कितना मिस कर रहे हैं. इसके साथ ही मिसिंग डे अपने किसी प्रिय को मनाने या उससे अपनी भावनाओं को जाहिर करने का एक अच्छा मौका प्रदान करता है. यह उन लोगों के लिए भी खास दिन है, जिनका अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया या फिर किसी वजह से रिश्ते में दूरियां आ गई हैं. ऐसे लोग इस दिन अपने रिश्ते को सुधारने के लिए अपने साथी को मनाने का प्रयास कर सकते हैं.

एंटी-वैलेंटाइन वीक की छठे दिन यानी मिसिंग डे पर आप अपने सबसे करीबी दोस्त या साथी को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं और आपकी लाइफ में उनकी क्या अहमियत है. इस दिन आप उनके साथ बिताए अच्छे लम्हों की याद दिलाकर अपना रिश्ता फिर से सुधार सकते हैं. इसके साथ ही आप मिसिंग डे की इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- तुमसे दूर रहकर तुम्हें मिस किया हमने,

तुम्हारे लिए गॉड से विश किया हमने,

तुम्हारी याद चुपके से चली आई तो,

बड़े प्यार से मैसेज किया हमने...

मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- सांस थम जाती है,

पर जान नहीं जाती,

दर्द होता है पर आवाज नहीं आती,

अजीब लोग हैं इस ज़माने में,

कोई भूल नहीं पाता,

और किसी को याद नहीं आती.

मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- सिर्फ यादों का एक सिलसिला रह गया है,

खुदा जाने उनसे मेरा क्या रिश्ता रह गया है.

मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

4- उनकी यादें दिल में आज भी हैं,

भूल गए वो मगर मोहब्बत आज भी है,

हम खुश रहने का दावा तो करते हैं लेकिन,

उनकी याद में आंसू बहते आज भी हैं.

मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- क्यों तुम मेरे ख्यालों में आकर चली जाती हो?

अपनी जुल्फों को बिखरा कर चली जाती हो,

रग-रग में उमड़ आता है तूफान हुस्न का,

तुम जो फूल सा मुस्कुराकर चली जाती हो.

मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2024 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, अगर आप भी अपने दोस्त या पार्टनर को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं तो इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपना मैसेज उन तक जरूर पहुंचाएं. जरा सोचिए अगर आप इन संदेशों के जरिए अपने पार्टनर या दोस्त को एहसास दिलाएंगे कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं तो वो भी आपकी भावनाओं की कद्र करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. अगर आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप भी हो चुका है तो भी मिसिंग डे पर आप उन्हें संदेश भेजकर उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).