Maharashtra Day 2025 Wishes: महाराष्ट्र दिवस के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

जब से महाराष्ट्र राज्य अस्तित्व में आया तब से राज्य स्थापना दिवस का जश्न विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जा रहा है. इस दिन राज्य के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

Maharashtra Day 2025 Wishes in Hindi: महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस (Maharashtra State Formation Day) का दिन राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए बेहद खास होता है, जिसे हर साल 1 मई को हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. जी हां, हर साल 1 मई को महाराष्ट्र (Maharashtra) में रहने वाले तमाम मराठी भाषियों के अलावा अन्य भाषा के लोग भी राज्य स्थापना दिवस (Maharashtra Day) का जश्न धूमधाम से मनाते हैं. दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, जुलाई 1956 को पास किया गया था, जिसके तहत देश में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया. उस दौरान कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक, तेलुगु भाषी लोगों के लिए आंध्र प्रदेश, मलयालम भाषी लोगों के लिए केरल और तमिल भाषी लोगों के लिए तमिलनाडु राज्य की स्थापना की गई. बता दें कि उस दौरान मराठी और गुजराती भाषियों को उनकी भाषा के आधार पर अलग राज्य नहीं मिला. हालांकि लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार 1 मई 1960 को मराठी और गुजराती भाषियों के लिए बम्बई राज्य का बंटवारा करके महाराष्ट्र और गुजरात नाम के दो राज्यों की स्थापना की गई.

जब से महाराष्ट्र राज्य अस्तित्व में आया तब से राज्य स्थापना दिवस का जश्न विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जा रहा है. इस दिन राज्य के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
मराठी अस्मिता पर आपको
गर्व की अनुभूति हो,
ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
समाज के हर वर्ग का उत्थान हो
राज्य की संस्कृति और अधिक
समृद्धशाली बने.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
युवाओं के सपनों का उचित निर्माण हो
आपको महाराष्ट्र के गौरवशाली
इतिहास का बोध हो, ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर
समाज में शांति और
सौहार्द की स्थापना हो
ऐसी मेरी कामना है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- महाराष्ट्र दिवस का उत्सव
भारत राष्ट्र और महाराष्ट्र के लिए हितकारी हो
युवाओं में साहस का संचार हो और
उनका हर सपना साकार हो.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

महाराष्ट्र दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि जब ब्रिटिश शासन के दौरान भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, तब महाराष्ट्र और गुजरात एक ही राज्य हुआ करते थे, जिसे बॉम्बे प्रदेश के नाम से जाना जाता था. उस दौरान बॉम्बे प्रदेश में मराठी और गुजराती भाषा बोलने वालों की भारी तादात थी. ऐसे में गुजराती और मराठी भाषी अपनी-अपनी भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्य की मांग करने लगे. जब इस मांग ने जोर पकड़ा, तब 1 मई 1960 को तत्कालीन नेहरू सरकार ने बॉम्बे प्रदेश का विभाजन कर बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत महाराष्ट्र और गुजरात नाम के दो राज्यों की स्थापना की.

Share Now

Tags

festivals and events Happy Maharashtra Day Happy Maharashtra Day 2025 Maharashtra Day Maharashtra Day 2025 Maharashtra Day Greetings Maharashtra Day Images Maharashtra Day Messages Maharashtra Day Messages in Hindi Maharashtra Day Photos Maharashtra Day Quotes Maharashtra Day SMS Maharashtra Day Wallpapers Maharashtra Day Wishes Maharashtra Day Wishes in Hindi Maharashtra Din Maharashtra Diwas Maharashtra Formation Day Maharashtra Foundation Day महाराष्ट्र डे महाराष्ट्र डे 2025 महाराष्ट्र दिन महाराष्ट्र दिन 2025 महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र दिवस 2025 महाराष्ट्र दिवस एसएमएस महाराष्ट्र दिवस की इमेजेस महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक बधाई महाराष्ट्र दिवस कोट्स महाराष्ट्र दिवस ग्रीटिंग्स महाराष्ट्र दिवस फोटोज महाराष्ट्र दिवस मैसेजेस महाराष्ट्र दिवस विशेज महाराष्ट्र दिवस वॉलपेपर्स महाराष्ट्र दिवस शुभकामना संदेश महाराष्ट्र दिवस हिंदी मैसेजेस महाराष्ट्र दिवस हिंदी विशेज महाराष्ट्र स्थापना दिवस हैप्पी महाराष्ट्र डे हैप्पी महाराष्ट्र डे 2025

\