Mahaparinirvan Diwas 2025 Messages: महापरिनिर्वाण दिवस इन हिंदी Quotes, WhatsApp Status, Photo SMS के जरिए करें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन

महान समाज सुधारक और विद्नान के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एक ऐसे राजनेता थे, जो अपने सामाजिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर पढ़ना-लिखना पसंद करते थे. महापरिनिर्वाण दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस के जरिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को शत-शत नमन कर सकते हैं.

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

Mahaparinirvan Diwas 2025 Messages in Hindi: हर साल 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के रचयिता (Father of Indian Constitution) डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) की पुण्यतिथि मनाई जाती है. डॉ. भीमराव आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था, इसलिए उनकी पुण्यतिथि को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Diwas) के तौर पर मनाया जाता है. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 को मध्य प्रदेश के छोटे से गांव महू में हुआ था. महार जाति में जन्म लेने के कारण उन्हें लोग अछूत और निचली जाति का मानते थे. इसी के चलते उन्हें अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और छूआछूत का सामना करने वाले भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. समाज में फैली छुआछूत, जातिवाद और भेदभाव जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए उन्होंने कई आंदोलन भी किए.

महान समाज सुधारक और विद्नान के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एक ऐसे राजनेता थे, जो अपने सामाजिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर पढ़ना-लिखना पसंद करते थे. महापरिनिर्वाण दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस के जरिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को शत-शत नमन कर सकते हैं.

1- कुरान कहता है मुसलमान बनो,
बाइबल कहता है ईसाई बनो,
भगवत गीता कहती है हिंदू बनो,
लेकिन मेरे बाबासाहेब का,
संविधान कहता है इंसान बनो.
महापरिनिर्वाण दिवस

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- 6 दिसंबर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर,
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि!
महापरिनिर्वाण दिवस

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- भारतीय संविधान के रचयिता,
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को,
महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटी-कोटी प्रणाम!
महापरिनिर्वाण दिवस

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- कर गुजर गए जो वो भीम थे,
दुनिया को जगाने वाले भीम थे,
हमने तो सिर्फ इतिहास पढ़ा है यारो,
इतिहास को बनाने वाले मेरे भीम थे.
महापरिनिर्वाण दिवस

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- नींद अपनी खोकर जगाया हमको,
आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको,
कभी मत भूलना उस महान इंसान को,
जमाना कहता है आंबेडकर जिनको.
महापरिनिर्वाण दिवस

महापरिनिर्वाण दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई के घर जन्में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अपने माता-पिता की चौदहवीं संतान थे. वे बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली थे, लेकिन छोटी जाति में जन्म लेने की वजह से उन्हें बचपन से ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. समाज में फैले छूआछूत और जातिगत भेदभाव के चलते उनके पिता ने स्कूल में उनका सरनेम सकपाल की जगह अंबडवेकर लिखवाया था, लेकिन कृष्णा महादेव आंबेडकर नाम के ब्राह्मण शिक्षक ने उनके नाम से अंबडवेकर हटाकर उनके साथ अपना सरनेम आंबेडकर जोड़ दिया, जिसके बाद उनका सरनेम आंबेडकर हो गया.

Share Now

Tags

Bhimrao Ramji Ambedkar BR Ambedkar BR Ambedkar death anniversary Dr. Ambedkar's Quotes Dr. Babasaheb Ambedkar festivals and events Inspirational Quotes of Dr. Ambedkar Mahaparinirvan Day Mahaparinirvan Day 2025 Mahaparinirvan Din Mahaparinirvan Din 2025 Mahaparinirvan Diwas Mahaparinirvan Diwas 2025 Mahaparinirvan Diwas 2025 Quotes Mahaparinirvan Diwas GIFs Mahaparinirvan Diwas Hindi Messages Mahaparinirvan Diwas Hindi Quotes Mahaparinirvan Diwas Images Mahaparinirvan Diwas Messages Mahaparinirvan Diwas Photos Mahaparinirvan Diwas Quotes Mahaparinirvan Diwas Shayari Mahaparinirvan Diwas Shayaris Mahaparinirvan Diwas SMS Mahaparinirvan Diwas Wallpapers डॉ. बाबासाहेब आबंडेकर डॉ. बाबासाहेब आबंडेकर के कोट्स डॉ. बाबासाहेब आबंडेकर के महान विचार डॉ. बाबासाहेब आबंडेकर को श्रद्धांजलि डॉ. बाबासाहेब आबंडेकर पुण्यतिथि बीआर आंबेडकर बीआर आंबेडकर पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिन महापरिनिर्वाण दिन 2025 महापरिनिर्वाण दिवस महापरिनिर्वाण दिवस 2025 महापरिनिर्वाण दिवस इमेजेस महापरिनिर्वाण दिवस एसएमएस महापरिनिर्वाण दिवस कोट्स महापरिनिर्वाण दिवस फोटोज महापरिनिर्वाण दिवस मैसेजेस महापरिनिर्वाण दिवस वॉलपेपर्स महापरिनिर्वाण दिवस शायरी महापरिनिर्वाण दिवस हिंदी मैसेजेस

\