Maha Saptami 2023 Wishes: शुभ महा सप्तमी! अपनों संग शेयर करें ये मनमोहक HD Images, GIF Greetings, Wallpapers और WhatsApp Stickers
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन और दुर्गा पूजा के दूसरे दिन का विशेष महत्व बताया जाता है, इसलिए इस दिन शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन मनमोहक विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए अपनों को शुभ महा सप्तमी कह सकते हैं.
Maha Saptami 2023 Wishes in Hindi: नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हुई है, जिसका समापन 24 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरा (Dussehra) के साथ होगा. नवरात्रि के हर दिन का विशेष महत्व है और हर दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि (Navratri) के सातवें दिन को महा सप्तमी (Maha Saptami) और शुभो सप्तमी (Shubho Saptami) कहा जाता है, इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल महा सप्तमी 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है. शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन यानी सप्तमी तिथि पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का दूसरा दिन होता है. दुर्गा पूजा की शुरुआत इस साल 20 अक्टूबर से हुई है और समापन विजयादशमी के साथ होगा.
दुर्गा पूजा उत्सव को पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन और दुर्गा पूजा के दूसरे दिन का विशेष महत्व बताया जाता है, इसलिए इस दिन शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन मनमोहक विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए अपनों को शुभ महा सप्तमी कह सकते हैं.
1- महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

2- महा सप्तमी की शुभकामनाएं

3- शुभ महा सप्तमी

4- महा सप्तमी 2023

5- हैप्पी महा सप्तमी

देशभर में मनाए जाने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव को लोग अपनी-अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के हिसाब से मनाते हैं. कई लोग जहां नौ दिन का व्रत रखकर देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं तो वहीं कई हिस्सों में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलती है, जबकि कई जगहों पर शारदीय नवरात्रि में डांडिया, गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

