त्योहार

Maghi Ganesh Jayanti 2025 Messages: हैप्पी माघी गणेश जयंती! अपनों को इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और SMS के जरिए दें बधाई

माघी गणेश जयंती के दिन कई स्थानों पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना करके विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में इस बेहद पावन अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, एसएमएस को अपनों संग शेयर कर उनसे हैप्पी माघी गणेश जयंती कह सकते हैं.

Maghi Ganesh Jayanti 2025 Messages: हैप्पी माघी गणेश जयंती! अपनों को इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और SMS के जरिए दें बधाई
माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Maghi Ganesh Jayanti 2025 Messages in Hindi: हिंदू धर्म में एक तरफ जहां माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) मनाई जाती है तो वहीं भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे पूरे दस दिन तक गणेशोत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल माघी गणेश जयंती का पर्व 1 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है. दरअसल, भगवान गणेश के अवतरण दिवस को गणेश जयंती के तौर पर मनाया जाता है, जबकि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), माघ विनायक चतुर्थी (Magh Vinayak Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) के नाम से भी जाना जाता है. दक्षिण भारतीय मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के लाड़ले पुत्र गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

माघी गणेश जयंती के दिन कई स्थानों पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना करके विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में इस बेहद पावन अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, एसएमएस को अपनों संग शेयर कर उनसे हैप्पी माघी गणेश जयंती कह सकते हैं.

1- आपका सुख गणेश जी के पेट जितना हो,
आपका दुख उनके मूषक जितना छोटा हो,
आपकी लाइफ गणेश जी के सूंड जैसी हो,
आपके बोल मोदक जैसे मीठे हो…
हैप्पी माघी गणेश जयंती

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप पर हर दम…
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम…
हैप्पी माघी गणेश जयंती

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- गणेश जी का रूप निराला है,
चेहरा भी कितना भोला भाला है,
जिस पर भी आती है मुसीबत,
उसे बाप्पा ने ही संभाला है.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- गणेश जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी आता है गणपति बाप्पा के द्वार,
उन्हें कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
हैप्पी माघी गणेश जयंती

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को,
अपने हर भक्त से प्यार है…
हैप्पी माघी गणेश जयंती

माघी गणेश जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि शिव-पार्वती के लाड़ले पुत्र भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. उनके पूजन से न सिर्फ जीवन में शुभता आती है, बल्कि भक्तों के जीवन से सारे विघ्न भी दूर होते हैं, क्योंकि गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. इस दिन कई भक्त व्रत रखकर गणपति बप्पा की उपासना करते हैं, ताकि बप्पा के आशीर्वाद से उनके जीवन में सुख-समृद्धि, शुभता और संपन्नता का आगमन हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).