Lalbaugcha Raja Live Darshan: लालबागचा राजा का आज स्थापना का छठा दिन, घर बैठे ऐसे करें लाइव दर्शन और पाएं बप्पा का आशीर्वाद!
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के गणेशोत्सव 2026 का आज छठा दिन है. देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु आधिकारिक यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से 24x7 ऑनलाइन लाइव दर्शन और आरती में शामिल हो सकते हैं.
Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी. आज गणेशोत्सव का छठा दिन है और पंडाल में 'मुख दर्शन' तथा 'चरण स्पर्श' के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जो भक्त मुंबई नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे मंडल द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिटल सुविधाओं के जरिए घर बैठे भगवान गणेश के लाइव दर्शन और आरती का लाभ उठा रहे हैं.
24 घंटे लाइव दर्शन की सुविधा
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस वर्ष 93वें गणेशोत्सव के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है. श्रद्धालु मंडल की आधिकारिक वेबसाइट (lalbaugcharaja.com) और उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के जरिए दर्शन कर सकते हैं. यह भी पढ़े: Mumbai Lalbaugcha Raja Live Darshan: देशभर में आज से गणेश चतुर्थी की धूम, यहां देखें लाल बाग राजा का लाइव दर्शन
इसके अलावा, मंडल के आधिकारिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी प्रतिदिन सुबह, दोपहर और संध्या आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.
लालबागचा राजा का लाइव दर्शन
आरती और दर्शन का समय
पंडाल में मुख्य रूप से दो प्रकार की कतारें होती हैं - 'मुख दर्शन' और 'चरण स्पर्श' जिसे (मन्नत की लाइन) की लाइन कहीं जाती है, मन्नत की लाइन में दर्शन के लिए काफी भीड़ होती है. क्योंकि देश विदेश से लोग अपनी मनोकामना लिए मुंबई के लालबागचा राजा का दर्शन के लिए आते हैं
सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए दिशानिर्देश
पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में मुंबई पुलिस और मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लालबाग क्षेत्र में चिंचपोकली, करी रोड और परेल रेलवे स्टेशनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं. मंडल ने श्रद्धालुओं को स्पष्ट किया है कि नियमित दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है. किसी भी प्रकार के फर्जी ऑनलाइन टिकट या वीआईपी पास के दावों से बचने की सलाह दी गई है.
यह 10 दिवसीय गणेशोत्सव उत्सव 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के साथ संपन्न होगा. तब तक श्रद्धालु लगातार डिजिटल माध्यमों से राजा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.