Kiss Day 2026 Wishes: 'किस डे' पर अपने पार्टनर को इन खूबसूरत हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दिलाएं प्यार का एहसास

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले 'किस डे' पर अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं, तो इन खूबसूरत हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को उनके साथ शेयर करके अपनी यादों का एहसास करा सकते हैं. इसके साथ ही आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए उन्हें अपने प्यार का एहसास भी दिला सकते हैं.

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Kiss Day 2026 Wishes In Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले, यानी 13 फरवरी को दुनिया भर में 'किस डे' (Kiss Day) सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन प्रेमियों और शादीशुदा जोड़ों के लिए बिना कुछ कहे अपनी भावनाओं और समर्पण को व्यक्त करने का एक खास जरिया है. माना जाता है कि एक प्यार भरा स्पर्श न केवल रिश्ते को गहरा करता है, बल्कि कपल्स के बीच आपसी भरोसे को भी बढ़ाता है.

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को 'रोज डे' से होती है, जिसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और हग डे जैसे पड़ावों से गुजरते हुए यह सप्ताह 'किस डे' तक पहुंचता है. विशेषज्ञों के अनुसार, 'किस' करना केवल एक शारीरिक स्पर्श नहीं, बल्कि मन को खुशी देने वाला एक भावुक एहसास है. यह तनाव कम करने और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने में मदद करता है.

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले 'किस डे' पर अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं, तो इन खूबसूरत हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को उनके साथ शेयर करके अपनी यादों का एहसास करा सकते हैं. इसके साथ ही आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए उन्हें अपने प्यार का एहसास भी दिला सकते हैं.

1- जब आती है याद तुम्हारी,
तो करके आंखें बंद तुम्हे मिस कर लेते हैं,
मुलाकात तो रोज नहीं हो पाती,
इसलिए ख्यालों में ही किस कर लेते हैं.
किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- तुम एक खूबसूरत गुलाब जैसी हो,
बहुत नाजुक, एक सपने की तरह हो,
जी करता है होंठों से छूकर पी जाऊ तुम्हें,
सर से पांव तक एक शराब जैसी हो.
किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- मौसम है प्यार का थोड़ा प्यार तो कर लो,
करते हो मोहब्बत अगर तो बाहों में भर लो,
चलो मेरे संग सपनों की दुनिया में घूम लो,
रोज हम चूमा करते हैं आज तुम हमें चूम लो.
किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- हम करते हैं कितना मिस आपको,
आप भी हमें थोड़ा मिस करो,
क्या हम ही किस करेंगे हमेशा आपको,
कभी आप भी हमें किस किया करो...
किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5-  आपके प्यार में मैं कुछ ऐसा कर जाऊंगा,
खुशबू बनकर फिजाओं में बिखर जाऊंगा,
भूलना चाहो तो सांसो को रोक लेना,
अगर सांस लोगे तो मैं दिल में उतर जाऊंगा.
किस डे की शुभकामनाएं

किस डे 2026 (Photo Credits: File Image)

इतिहास पर नजर डालें तो 'किस' के जरिए प्यार जताने की परंपरा सदियों पुरानी है. 6वीं शताब्दी के दौरान फ्रांस में डांस खत्म करने के बाद लोग एक-दूसरे को किस करके प्यार जाहिर करते थे. रूस में शादी के दौरान कसमें खाते समय एक-दूसरे को चूमने की परंपरा रही है. प्राचीन रोम में अभिवादन के तौर पर 'किस' का चलन शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे दुनिया भर में भावनाओं को व्यक्त करने का वैश्विक तरीका बन गया.

आज के दिन कपल्स अपने पार्टनर के माथे, गाल या हाथों पर किस करके उन्हें सम्मान और सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं. डिजिटल युग में, सोशल मीडिया पर रोमांटिक जीआईएफ (GIF) और फोटो मैसेजेस साझा करना भी काफी लोकप्रिय हो गया है. 'किस डे' के बाद अगला दिन यानी 14 फरवरी इस पूरे सप्ताह का मुख्य दिन 'वैलेंटाइन डे' होता है, जिसकी तैयारियां आज से ही जोरों पर शुरू हो जाती हैं.

Share Now

\