त्योहार

Happy Nurses Day 2023 Wishes: हैप्पी नर्सेस डे! इन HD Images, GIF Greetings, Wallpapers, WhatsApp Stickers के जरिए दें बधाई

नर्स अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन रात मरीजों की सेवा करती है और उनकी जान बचाती हैं. उनके इस सराहनीय कार्य के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए हैप्पी नर्सेस डे विश कर सकते हैं.

Happy Nurses Day 2023 Wishes: हैप्पी नर्सेस डे! इन HD Images, GIF Greetings, Wallpapers, WhatsApp Stickers के जरिए दें बधाई
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

Happy Nurses Day 2023 Wishes in Hindi: हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) दुनिया भर में मनाया जाता है. इस दिवस को दुनिया भर में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (International Council of Nurses) द्वारा मनाया जाता है, जबकि भारत में इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1973 में परिवार एवं कल्याण विभाग द्वारा की गई थी. इस दिन नर्सों की सराहनीय सेवा के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाता है. राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) पुरस्कार में 50 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाता है. दरअसल, नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की शुरूआत साल 1965 में की गई थी और यह सिलसिला अब तक बरकरार है.

नर्स अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन रात मरीजों की सेवा करती है और उनकी जान बचाती हैं. उनके इस सराहनीय कार्य के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए हैप्पी नर्सेस डे विश कर सकते हैं.

1- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- इंटरनेशनल नर्सेस डे

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी नर्स दिवस

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

आपको बता दें कि हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) के जन्मदिन की वर्षगांठ के तौर पर इंटरनेशनल नर्सेस डे (International Nurses Day) यानी अंतरराष्ट्रीय नर्स डे मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल को विश्व की पहली नर्स कहा जाता है, जिन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान लालटेन लेकर घायल ब्रिटिश सैनिकों की देखभाल की थी. यही वजह है कि उन्हें ‘लेडी विद द लैंप’ भी कहा जाता है. हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि एक मरीज की जान बचाने में जितनी अहम भूमिका डॉक्टर की होती है, उतना ही योगदान एक नर्स का भी होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).