त्योहार

Happy Holi 2024 Greetings: होली की हार्दिक बधाई! अपनों संग शेयर करें ये कलरफुल WhatsApp Stickers, GIF Images, HD Wallpapers और Photo SMS

होली सिर्फ रंगों का अनूठा पर्व ही नहीं है, बल्कि इसे बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. होली पर रंग-गुलाल लगाने के अलावा लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन कलरफुल ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस को अपनों संग शेयर कर उन्हें होली की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

Happy Holi 2024 Greetings: होली की हार्दिक बधाई! अपनों संग शेयर करें ये कलरफुल WhatsApp Stickers, GIF Images, HD Wallpapers और Photo SMS
होली 2024 (Photo Credits: File Image)

Happy Holi 2024 Greetings in Hindi: आज (25 मार्च 2024) देश के विभिन्न हिस्सों में लोग रंगों के पर्व होली (Holi) को पूरे जोश और उत्साह के साथ मना रहे हैं. होली पर हर कोई अबीर-गुलाल में सर से लेकर पैर तक सराबोर नजर आता है. बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, असुर हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था, इसलिए उसने अपने पुत्र प्रह्लाद को मारने का जिम्मा अपनी बहन होलिका को सौंपा. होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था, इसलिए प्रह्लाद को मारने के उद्देश्य से होलिका उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु ने प्रह्लाद की रक्षा की, जबकि होलिका खुद ही अग्नि में जलकर भस्म हो गई. तब से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है.

होली सिर्फ रंगों का अनूठा पर्व ही नहीं है, बल्कि इसे बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. होली पर रंग-गुलाल लगाने के अलावा लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन कलरफुल ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस को अपनों संग शेयर कर उन्हें होली की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- होली की शुभकामनाएं

होली 2024 (Photo Credits: File Image)

2- होली की हार्दिक बधाई

होली 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी होली

होली 2024 (Photo Credits: File Image)

4- होली 2024

होली 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शुभ होली

होली 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार होली को लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं व मान्यताओं के अनुसार मनाते हैं. मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में होली के पांचवें दिन रंग पंचमी मनाई जाती है, जो मुख्य होली से भी अधिक धूमधाम से मनाई जाती है. ब्रज की होली, बरसाना की लठमार होली तो दुनिया भर में प्रसिद्ध है. मथुरा और वृंदावन में होली का पर्व 15 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है. हरियाणा में भाभी-देवर की होली, महाराष्ट्र में सूखे गुलाल की होली काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा गुजरात, छत्तीसगढ़ और देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग स्थानीय परंपराओं के अनुसार हर्षोल्लास के साथ होली मनाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).