त्योहार

Guru Hargobind Singh Jayanti 2025 Wishes: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती के इन हिंदी WhatsApp Status, GIF Greetings, HD Images, Photo Messages के जरिए दें शुभकामनाएं

गुरु हरगोबिंद सिंह जी के जीवन और शिक्षाओं को उनकी जयंती पर सम्मानित किया जाता है, जो एक महत्वपूर्ण सिख त्योहार है. इस दिन देशभर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं और यह पर्व एकता व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, फोटो मैसेजेस के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Guru Hargobind Singh Jayanti 2025 Wishes: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती के इन हिंदी WhatsApp Status, GIF Greetings, HD Images, Photo Messages के जरिए दें शुभकामनाएं
गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Guru Hargobind Singh Jayanti 2025 Wishes in Hindi: सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह जी की जयंती (Guru Hargobind Singh Jayanti) को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है. नानक शाही पंचांग के अनुसार, गुरु हरगोबिंद सिंह जी का (Guru Hargobind Sahib Ji) का जन्म 21 आषाढ़ (वदी 6) संवत 1652 (19 जून 1595) को अमृतसर के वडाली गांव में गुरु अर्जन देव के घर हुआ था, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार उनका जन्म आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था, जो इस साल 12 जून 2025 को पड़ रही है. गुरु हरगोबिंद सिंह जी पहले ऐसे सिख गुरु थे, जिन्होंने भक्ति के साथ-साथ शक्ति का समन्वय स्थापित किया था. महज 11 साल की उम्र में सन 1606 में वे गुरु साहिब गुरुगद्दी पर आसीन हुए थे. गुरुगद्दी पर आसीन होने के बाद उन्होंने परंपरागत वेश के स्थान पर दो तलवारें धारण की और सिर पर दस्तार सजाकर राजाओं की तरह कलगी लगाई. उन्होंने खुद शस्त्र धारण किया और एक फौज का गठन भी किया, जिसमें बलिष्ठ और समर्पित जवानों को शामिल किया गया.

गुरु हरगोबिंद सिंह जी के जीवन और शिक्षाओं को उनकी जयंती पर सम्मानित किया जाता है, जो एक महत्वपूर्ण सिख त्योहार है. इस दिन देशभर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं और यह पर्व एकता व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, फोटो मैसेजेस के जरिए अपनों को गुरु हरगोबिंद जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ‎गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- गुरु हरगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी को कोटि-कोटि नमन

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी की जयंती पर विनम्र अभिवादन

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती की लख-लख बधाइयां

गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि गुरु हरगोबिंद सिंह जी को सिख सेना की स्थापना के लिए याद किया जाता है, जिससे सिख समुदाय को जहांगीर जैसे अत्याचारियों से खुद का बचाव करने का मौका मिला. उनके मार्गदर्शन में सिखों ने मुगल सेना के खिलाफ कई लड़ाइयों में जीत हासिल की, जिसने अंततः सिख समुदाय को मजबूत किया और उन्हें मुगल साम्राज्य के भीतर एक निश्चित सीमा तक स्वायत्तता प्रदान की. गुरु हरगोबिंद सिंह जी का शासन किसी भी जीवित गुरु से सबसे लंबा था, उन्होंने लगभग 38 वर्षों तक सिख समुदाय की सेवा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).