त्योहार

Gujarat Day 2023 HD Images: हैप्पी गुजरात डे! इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें बधाई

गुजरात दिवस पर राज्य में भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इन कार्यक्रमों के जरिए गुजरात की संस्कृति, परंपरा और इतिहास से लोगों को रूबरू कराया जाता है, साथ ही शुभकामनाएं भी दी जाती हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी गुजरात डे कह सकते हैं.

Gujarat Day 2023 HD Images: हैप्पी गुजरात डे! इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें बधाई
गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

Gujarat Day 2023 HD Images: आज भले ही महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) दो अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन देश की आजादी के समय तक ये दोनों ही राज्य बंबई प्रेसीडेंसी का हिस्सा हुआ करते थे. हालांकि भारत की आजादी के कुछ समय बाद से ही भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्य बनाने की मांग तेजी से उठने लगी. भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्यों की मांग को लेकर कई आंदोलन भी हुए. आखिरकार कई आंदोलनों के बाद 1 मई 1960 को भाषा के आधार पर बंबई प्रेसीडेंसी से अलग कर दो राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना की गई, इसलिए हर साल 1 मई (1st May) को महाराष्ट्र (Maharashtra Day) और गुजरात अपना-अपना स्थापना दिवस (Gujarat Day) मनाते हैं. आज यानी 1 मई को गुजरात अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मना रहा है.

गुजरात दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए राज्य में भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इन कार्यक्रमों के जरिए गुजरात की संस्कृति, परंपरा और इतिहास से लोगों को रूबरू कराया जाता है, साथ ही शुभकामनाएं भी दी जाती हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर हैप्पी गुजरात डे कह सकते हैं.

1- गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- गुजरात दिवस की हार्दिक बधाई

गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी गुजरात डे

गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- गुजरात दिवस 2023

गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- हैप्पी गुजरात दिवस

गुजरात दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि प्राचीनता और ऐतिहासिकता के नजरिए से गुजरात (Gujarat) को भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है. इस राज्य की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान (Pakistan) से लगी हुई है, जबकि इसका क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है. ऐसी मान्यता है कि गुजरात में मानव सभ्यता का विकास 5 हजार साल पहले ही हो चुका था, इसलिए ऐतिहासिक तौर पर यह राज्य काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).