Govardhan Puja 2025 Wishes: गोवर्धन पूजा के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा के दिन लोग अपने घरों और आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं, जिसकी पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Govardhan Puja 2025 Wishes in Hindi: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Utsav) के दौरान दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस साल 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का विधान है. लोग गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट भी मनाते हैं, जिसमें 56 भोग बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण को वो भोग अर्पित किया जाता है. श्रीकृष्ण की नगरी ब्रज क्षेत्र में इस पर्व को बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व बताया जाता है.
गोवर्धन पूजा के दिन लोग अपने घरों और आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं, जिसकी पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस बेहद खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
गोवर्धन पूजा को देवताओं के राजा इंद्र के घमंड को तोड़ने का प्रतीक माना जाता है. दरअसल, द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों से कहा कि वे गोवर्धन की पूजा करें. श्रीकृष्ण की बात मानकर लोगों ने गोवर्धन पूजा की तो इंद्र देव नाराज हो गए, उन्होंने मूसलाधार बारिश की, जिससे ब्रज क्षेत्र आंधी, पानी और तूफान से घिर गया. उस दौरान श्रीकृष्ण ने 7 दिन तक अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा. बाद में इंद्र देव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी. उसके बाद से हर साल गोवर्धन पूजा होने लगी.