Ganpati Visarjan Slogans 2022: गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान इन स्लोगनों के जरिए करें उनसे अगले बरस जल्दी आने का आह्वान
गणपति विसर्जन (Photo Credits: File Images)

Ganpati Visarjan Slogans 2022: 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत हो गई है. लोगों के घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) का आगमन हो गया है. इसके साथ ही हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई दे रही है. हालांकि बप्पा के आगमन के साथ ही 1 सितंबर को डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के साथ ही गणेश विसर्जन का सिलसिला भी शुरु हो जाएगा. भक्त गणेश जी का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ करते हैं, लेकिन उन्हें विदा करते समय भक्तों की आंखें नम हो जाती है और हर कोई उनके अगले बरस जल्दी आने की कामना करता है. गणपति विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ जैसे नारे लगाए जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं गणेश विसर्जन के मराठी स्लोगन, जिनके जरिए आप अगले बरस जल्दी आने की बप्पा से प्रार्थना कर सकते हैं.

गणपति विसर्जन (Photo Credits: File Images)
गणपति विसर्जन (Photo Credits: File Images)
गणपति विसर्जन (Photo Credits: File Images)
गणपति विसर्जन (Photo Credits: File Images)