त्योहार

Ganesh Jayanti 2025 Rangoli Design: गणेश जयंती पर बनाएं गणपति के ये आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन- देखें वीडियो

भगवान शिव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र भगवान गणेश को देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है और गणेश जयंती का त्योहार उनके जन्म के रूप में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है, जबकि माघी गणेश जयंती हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है...

Ganesh Jayanti 2025 Rangoli Design: गणेश जयंती पर बनाएं गणपति के ये आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन- देखें वीडियो
गणेश जयंती रंगोली (Photo: File Image)

Ganesh Jayanti 2025 Rangoli Design: भगवान शिव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र भगवान गणेश को देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है और गणेश जयंती का त्योहार उनके जन्म के रूप में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है, जबकि माघी गणेश जयंती हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है. इस वर्ष माघी गणेश जयंती 1 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है, जिसे माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. यह त्यौहार मुख्यतः महाराष्ट्र और कोंकण के तटीय क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Ganesh Jayanti 2025 Bhajan: गणेश जयंती पर सुनें 'ओम गण गणपतये नमो नमः' और बप्पा मोरया' जैसे लोकप्रिय भजन (Watch Video)

माघी गणेश जयंती पर कई लोग अपने घरों और मंडपों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित करते हैं. इस त्यौहार की शुभता को बढ़ाने के लिए घरों और आंगनों को सुंदर रंगोली से सजाया जाता है. इसी तरह अगर आप भी रंगोली डिजाइन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं मनमोहक रंगोली डिजाइन के ट्यूटोरियल वीडियो, जिनकी मदद से आप माघी गणेश जयंती के त्योहार को और भी खास बना सकते हैं.

आसान गणपति रंगोली डिजाइन:

गणेश जयंती स्पेशल रंगोली:

गणपति उत्सव के लिए सरल सुंदर रंगोली:

गणेश जयंती रंगोली:

लोग माघी गणेश जयंती के त्यौहार की तैयारी भी कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं. अपने घरों को सजाने के साथ-साथ लोग विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं और रंगोली बनाकर अपने घरों और आंगनों की सुंदरता बढ़ाते हैं. दक्षिण भारतीय मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए माघी गणेश जयंती पर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).