Flirting Day 2024 Messages: हैप्पी फ्लर्टिंग डे! इन मजाकिया हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings, HD Images को भेजकर दें बधाई
फ्लर्टिंग डे उन लोगों के लिए भी बेहद खास दिन होता है, जो मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, लेकिन अपना हाल-ए-दिल बयां नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में इस दिन आप फ्लर्टिंग कला का इस्तेमाल करते हुए क्रश से अपने दिल की बात कह सकते हैं. इसके साथ ही इन मजाकिया हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस को भेजकर आप उन्हें हैप्पी फ्लर्टिंग डे कहकर बधाई भी दे सकते हैं.
Flirting Day 2024 Messages in Hindi: सिंगल या प्यार में धोखा खाए लोग इन दिनों एंटी-वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 15 फरवरी से स्लैप डे के साथ हुई और आज (18 फरवरी 2024) फ्लर्टिंग डे मनाया जा रहा है. एंटी-वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी फ्लर्टिंग डे पर प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हैं या फिर लोग अपने दोस्तों और करीबियों के साथ फ्लर्टिंग करके इस दिन को मजेदार बनाते हैं. इस दिन आप इश्कबाजी का मजेदार तरीके से लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन इस बात का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए कि यह मजाक तक ही सीमित हो और इससे किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. इसके साथ ही अपने जान-पहचान के लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि यह दिन किसी को भी इसकी अनुमति नहीं देता है कि आप किसी के साथ और किसी भी जगह पर फ्लर्ट कर सकते हैं.
फ्लर्टिंग डे उन लोगों के लिए भी बेहद खास दिन होता है, जो मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, लेकिन अपना हाल-ए-दिल बयां नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में इस दिन आप फ्लर्टिंग कला का इस्तेमाल करते हुए क्रश से अपने दिल की बात कह सकते हैं. इसके साथ ही इन मजाकिया हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस को भेजकर आप उन्हें हैप्पी फ्लर्टिंग डे कहकर बधाई भी दे सकते हैं.
1- आंखो की चमक पलकों की शान हो तुम,
चेहरे की हंसी लबों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरजू में,
फिर कैसे ना कहूं मेरी जान हो तुम.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

2- करनी है खुदा से दुआ कि,
तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ न मिले,
जिंदगी में मिले सिर्फ तू,
या फिर जिंदगी न मिले.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

3- सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

4- मेरी यादों में तुम हो या मुझमें ही तुम हो,
मेरे ख्यालों में तुम हो या मेरा खयाल ही तुम हो,
दिल मेरा धडक के पूछे बार-बार एक ही बात,
मेरी जान में तुम हो या मेरी जान ही तुम हो.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

5- आज मौसम में अजीब सी बात है,
बेकाबू से हमारे ख्यालात हैं,
जी चाहता है चुरा लूं आपको आपसे,
पर मम्मी कहती है चोरी करना पाप है.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

गौरतलब है कि फ्लर्टिंग डे पर आप अपने क्रश से हेल्दी फ्लर्ट करके अपने दिल की बात आसानी से कह सकते हैं. लोग मस्ती-मजाक और इश्कबाजी के साथ इस दिन को मजेदार बनाने की कोशिश करते हैं. यह ऐसे सिंगल लोगों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है जो अपने किसी क्रश के साथ फ्लर्ट करना चाहते हैं या फिर मस्ती भरे अंदाज में उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आप उन्हीं के साथ फ्लर्ट करें, जिन्हें आप जानते हैं, क्योंकि किसी अनजान से फ्लर्ट करना आपको भारी भी पड़ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

