Easter 2025 Wishes: ईस्टर के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें अपनों को शुभकामनाएं

ईस्टर के दिन लोग अपने परिवार वालों के साथ चर्च जाते हैं, जहां वो मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को याद करते हुए विशेष प्रार्थना करते हैं. इस दिन को लोग अपनों के साथ जमकर सेलिब्रेट करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप ईस्टर के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

Easter 2025 Wishes in Hindi: दुनिया भर में रहने वाले ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए गुड फ्राइडे (Good Friday) और ईस्टर (Easter) का दिन बेहद खास माना जाता है. गुड फ्राइडे के बाद तीसरे दिन यानि रविवार को ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे (Easter Sunday) का त्योहार मनाते हैं, जिसका विशेष महत्व बताया जाता है. इस साल ईस्टर संडे 20 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है. दरअसल, रविवार का दिन होने की वजह से ही इस दिन को ईस्टर संडे कहा जाता है. दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के दिन चर्च में बाइबिल पढ़ते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ ही गिफ्ट भी देते हैं. इस दिन लोग अंडों को अलग-अलग तरह से सजाते हैं, क्योंकि कलरफुल अंडों को उमंग और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है. ईसाई धर्म के लोगों के लिए ईस्टर संडे बेहद खुशी का दिन होता है, क्योंकि इसे प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है.

ईस्टर के दिन लोग अपने परिवार वालों के साथ चर्च जाते हैं, जहां वो मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को याद करते हुए विशेष प्रार्थना करते हैं. इस दिन को लोग अपनों के साथ जमकर सेलिब्रेट करते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप ईस्टर के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- अंडों को रंगने का समय आ गया,
कुछ चॉकलेट बन्नी खाने का समय आ गया,
दोस्तों और परिवार के साथ,
समय बिताने का समय आ गया…
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

2- लाता है सुख, लाता है प्यार,
ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार,
मन में न रहे किसी के गम,
ईस्टर की मुबारक देते हैं हम.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- आया है इस जहां में जीसस,
लेकर अपनी हैप्पीनेस की भरमार,
मूरत तेरी देखकर ऐ खुदा,
आया सुकून दिल को बेशुमार.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ईस्टर के दिन आप पर,
प्रभु यीशु की कृपा बरसे,
आपके जीवन में सफलता,
खुशियां और समृद्धि आए.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- हर चेहरे पर रहे हैप्‍पीनेस हरदम,
मिले अपनी मंजिल सबको, चलते रहें कदम,
साथ दें सच्चाई का, काम करें अच्छाई का,
वक्त यूं ही बीते, रहम रहे खुदाई का.
ईस्टर की शुभकामनाएं

ईस्टर संडे 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि हर साल गुड फ्राइडे और ईस्टर की तिथियां बदलती रहती हैं, क्योंकि इसकी तारीख हर साल वसंत विषुव के आधार पर निर्धारित होती है. ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यानी ईस्टर संडे को ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे, इसलिए इस दिन को प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

Share Now

Tags

EASTER Easter 2025 Easter Greetings Easter HD Images Easter Hindi Messages Easter Hindi Wishes Easter Photo SMS Easter Quotes easter sunday Easter Sunday 2025 Easter Sunday Greetings Easter Sunday HD Images Easter Sunday Hindi Messages Easter Sunday Hindi Wishes Easter Sunday Photo SMS Easter Sunday Quotes Easter Sunday Wallpapers Easter Wallpapers festivals and events Happy Easter Happy Easter 2025 Happy Easter Sunday Happy Easter Sunday 2025 ईस्टर ईस्टर 2025 ईस्टर एचडी इमेजेस ईस्टर की शुभकामनाएं ईस्टर की हार्दिक बधाई ईस्टर कोट्स ईस्टर ग्रीटिंग्स ईस्टर फोटो एसएमएस ईस्टर वॉलपेपर्स ईस्टर शुभकामना संदेश ईस्टर संडे ईस्टर संडे 2025 ईस्टर संडे एचडी इमेजेस ईस्टर संडे की शुभकामनाएं ईस्टर संडे की हार्दिक बधाई ईस्टर संडे कोट्स ईस्टर संडे ग्रीटिंग्स ईस्टर संडे फोटो एसएमएस ईस्टर संडे वॉलपेपर्स ईस्टर संडे शुभकामना संदेश ईस्टर संडे हिंदी मैसेजेस ईस्टर संडे हिंदी विशेज ईस्टर हिंदी मैसेजेस ईस्टर हिंदी विशेज हैप्पी ईस्टर हैप्पी ईस्टर 2025 हैप्पी ईस्टर संडे हैप्पी ईस्टर संडे 2025

\