Children's Day 2024 Messages: हैप्पी चिल्ड्रंस डे! इन मजेदार हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS के जरिए दें बधाई
बाल दिवस देश के बच्चों को स्वस्थ और शिक्षित नागरिकों के रूप में बढ़ने के अधिकार देने के बारे में है. अगर आप भी अपने बच्चों को दूसरों के साथ सौभाग्यशाली चीजें बांटने का मूल्य सिखा सकें, तो इससे आपका बच्चा एक जिम्मेदार नागरिक बनेगा. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी चिल्ड्रंस डे कहकर बधाई दे सकते हैं.
Children's Day 2024 Messages in Hindi: ‘आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे’ यह सोच रखने वाले आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti) की हर साल 14 नवंबर को जयंती मनाई जाती है, जिसे देशभर में बाल दिवस (Bal Diwas) यानी चिल्ड्रंस डे (Children's Day) के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. बाल दिवस मनाने के पीछे प्राथमिक विचार बच्चों के अधिकारों, जरूरतों और कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. बाल दिवस उन क्षेत्रों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है, जिनमें देश के बच्चों के पास अभी भी स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा तक पहुंच की कमी है. भारत में बाल दिवस पंडित नेहरू जी की जयंती पर बचपन, बच्चों और बच्चों के प्रति उनके लगाव को याद करने के लिए मनाया जाता है. बच्चे प्यार से पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे, इसलिए बच्चों के लिए उनके प्रेम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
बाल दिवस देश के बच्चों को स्वस्थ और शिक्षित नागरिकों के रूप में बढ़ने के अधिकार देने के बारे में है. अगर आप भी अपने बच्चों को दूसरों के साथ सौभाग्यशाली चीजें बांटने का मूल्य सिखा सकें, तो इससे न केवल आपका बच्चा एक जिम्मेदार नागरिक बनेगा, बल्कि अन्य बच्चों की सहायता में हाथ भी बंटा सकेगा. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी चिल्ड्रंस डे कहकर बधाई दे सकते हैं.





बहरहाल, बाल दिवस समारोह और इसकी भव्यता के बीच हमें चाचा नेहरू की दृष्टि के असली संदेश को नहीं भूलना चाहिए, जो हमारे देश के बच्चों को सुरक्षा और प्रेमपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराता है, जिसमें बच्चों को पर्याप्त और समान अवसर देना शामिल है, ताकि बच्चे देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें. बच्चों के लिए नेहरू के अपार प्रेम को देखते हुए ही उनकी जयंती को देशभर में बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया था. पहला बाल दिवस 14 नवंबर 1964 को मनाया गया, तब से हर साल 14 नवंबर को बच्चों को समर्पित यह दिन मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

