Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: चांद रात के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें मुबारकबाद

रमजान के समापन पर मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में खासा उत्साद देखने को मिलता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई नए कपड़ों और ईदी के उत्साह में डूबा नजर आ रहा है. ईद मनाने के लिए सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज की जाती है, फिर मुबारकबाद देने के सिलसिला शुरु होता है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को चांद रात मुबारकबाद दे सकते हैं.

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

Chand Raat Mubarak 2026 Wishes In Hindi: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक 'रमजान' (Ramzan) के समापन के बाद आज 'चांद रात' (Chand Raat) का उत्साह देशभर में देखा जा रहा है. शुक्रवार शाम आसमान में शव्वाल (Shawwal) का चांद नजर आने के साथ ही यह पुष्टि हो गई है कि कल, 21 मार्च 2026 को भारत में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे 'मीठी ईद' (Meethi Eid) भी कहा जाता है, जो अल्लाह की इबादत और रोजेदारों के धैर्य के इनाम के रूप में देखी जाती है.

ईद का त्योहार हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 29 या 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आज चांद दिखने का मतलब है कि इबादत का महीना रमजान संपन्न हो गया है. चांद रात की खबर मिलते ही बाजारों में रौनक और बढ़ गई है, जहां लोग खरीदारी और पकवानों की अंतिम तैयारियों में जुटे हैं. देशभर में प्रशासन ने ईद और चांद रात के मद्देनजर देशभर के प्रमुख बाजारों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

रमजान के समापन पर मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में खासा उत्साद देखने को मिलता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई नए कपड़ों और ईदी के उत्साह में डूबा नजर आ रहा है. ईद मनाने के लिए सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज की जाती है, फिर मुबारकबाद देने के सिलसिला शुरु होता है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को चांद रात मुबारकबाद दे सकते हैं.

1- आपको ईद का चांद मुबारक,
इस दुआ के साथ कि अल्लाह ताला,
आपकी जिंदगी की हर तमन्ना,
हर खुशी-हर दुआ कुबूल करें.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

2- दुआ कुबूल हो आपकी,
मनचाही ईदी मिल जाए,
खुदा का करम हो आप पर,
ईद का चांद खुशियां लाए.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

3- ईद पर उतरे खुशियों भरा चांद,
सदा महकता रहे हमारा चमन,
करम करे खुदा हम सभी पर,
आबाद रहे सदा हमारा वतन.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

4- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो!
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

5- उधर से चांद तुम देखो,
इधर से चांद हम देखें,
निगाहें इस तरह टकराएं कि,
दो दिलों की ईद हो जाए.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits; File Image)

ईद-उल-फितर का दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का अवसर है. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के दौरान उन्हें शक्ति और ऊर्जा देने के लिए खुदा का आभार व्यक्त करते हैं. यह पर्व केवल पकवानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, क्षमा और परोपकार का संदेश देता है. घरों में सेवइयां और अन्य लजीज व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसे कल नमाज के बाद अपनों के साथ साझा किया जाएगा.

Share Now

Tags

Chand Mubarak Chand Mubarak Images Chand Raat Mubarak Chand Raat Mubarak 2026 Chand Raat Mubarak 2026 Greetings Chand Raat Mubarak Greetings chand raat mubarak images Chand Raat Mubarak Messages Chand Raat Mubarak Shayari Chand Raat Mubarak SMS Chand Raat Mubarak Wallpapers Chand Raat Mubarak Wishes Chand Raat Wishes Chand Raat Wishes 2026 Eid Eid 2026 Eid al-Fitr Eid al-Fitr 2026 Eid Chand Raat Mubarak Eid ka Chand Mubarak Eid Mubarak Eid Mubarak 2026 Eid Mubarak 2026 In Advance Eid Mubarak greetings eid mubarak images Eid Mubarak In Advance Eid Mubarak Messages Eid Mubarak Wishes Eid-ul-fitr festivals and events Ramadan 2026 Ramadan Mubarak Ramadan Mubarak 2026 Ramzan Eid Ramzan Eid Mubarak 2026 Ramzan Mubarak Ramzan Mubarak 2026 ईद अल-फितर ईद अल-फितर 2026 ईद मुबारक ईद मुबारक 2026 ईद मुबारक इन एडवांस चांद मुबारक चांद रात मुबारक चांद रात मुबारक 2026 चांद रात मुबारक 2026 इमेज चांद रात मुबारक 2026 ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक 2026 मैसेज चांद रात मुबारक 2026 विशेज चांद रात मुबारक इमेजेस चांद रात मुबारक ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक जीआईएफ चांद रात मुबारक मैसेज चांद रात मुबारक विशेज चांद रात मुबारक वॉलपेपर्स चांद रात मुबारक शायरी रमजान रमजान 2026 रमजान ईद मुबारक रमजान मुबारक रमजान मुबारक 2026

\