Chaitra Navratri 2026 Messages: हैप्पी चैत्र नवरात्रि! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और HD Images

चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर घटस्थापना के बाद क्रमशः मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. प्रत्येक दिन माता के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है. इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस के जरिए प्रियजनों को हैप्पी चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

Chaitra Navratri 2026 Messages in Hindi:  शक्ति की उपासना का महापर्व 'चैत्र नवरात्रि' (Chaitra Navratri)  इस वर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है.  हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलने वाला यह नौ दिवसीय उत्सव श्रद्धा और भक्ति का संगम है. भक्त अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर होगा. इस पावन तिथि पर लोग घरों और मंदिरों में कलश स्थापना (घटस्थापना) कर देवी का आह्वान करते हैं.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर पधार रही हैं. शास्त्रों में माता के वाहन का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि यदि नवरात्रि का प्रारंभ रविवार या सोमवार को होता है, तो मां का वाहन हाथी होता है। हाथी पर माता रानी के आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है, जो देश में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि में उन्नति का संकेत देता है.

चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर घटस्थापना के बाद क्रमशः मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. प्रत्येक दिन माता के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है. इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस के जरिए प्रियजनों को हैप्पी चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.

1- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
हैप्पी चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

2- हमको था जिसका इंतजार,
वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार,
माता रानी आ गई…
हैप्पी चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

3- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
हैप्पी चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

4- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
हैप्पी चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

5- मां का सजा है कितना निराला दरबार,
मां सुनती है सब भक्तों की पुकार,
पूरे कर दो सारे हमारे अरमान,
इतनी दूर से आए हैं हम मां तेरे द्वार.
हैप्पी चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2026 (Photo Credits: File Image)

नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं और मां के बीज मंत्रों का जाप करते हैं. भक्ति की यह अवधि अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या पूजन और हवन के साथ संपन्न होती है. माना जाता है कि नौ दिनों तक पूर्ण समर्पण के साथ की गई पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है. कभी-कभी तिथियों के घटने-बढ़ने से यह उत्सव आठ दिनों का भी हो जाता है, लेकिन इसकी महत्ता सदैव अटूट रहती है.

Share Now

Tags

Chaitra Navratri Chaitra Navratri 2026 Chaitra Navratri 2026 Sanskrit Wishes Chaitra Navratri Greetings Chaitra Navratri HD Images Chaitra Navratri Hindi Messages Chaitra Navratri Hindi Wishes Chaitra Navratri Photos Chaitra Navratri Quotes Chaitra Navratri Sanskrit Greetings Chaitra Navratri Sanskrit Messages Chaitra Navratri Sanskrit Quotes Chaitra Navratri Sanskrit Wishes Chaitra Navratri SMS Chaitra Navratri Wallpapers festivals and events Happy Chaitra Navratri Happy Chaitra Navratri 2026 Maa Durga Navaratri Navaratri 2025 Navratri Navratri 2026 चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 2026 चैत्र नवरात्रि 2026 संस्कृत विशेज चैत्र नवरात्रि एचडी इमेजेस चैत्र नवरात्रि एसएमएस चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई चैत्र नवरात्रि कोट्स चैत्र नवरात्रि ग्रीटिंग्स चैत्र नवरात्रि वॉलपेपर्स चैत्र नवरात्रि शुभकामना संदेश चैत्र नवरात्रि संस्कृत विशेज चैत्र नवरात्रि हिंदी मैसेजेस चैत्र नवरात्रि हिंदी विशेज नवरात्रि नवरात्रि 2026 नवरात्रि ग्रीटिंग्स नवरात्रि हिंदी मैसेजेस नवरात्रि हिंदी विशेज हैप्पी चैत्र नवरात्रि हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026 हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2026

\