Chaitra Navratri 2025 Messages: शुभ चैत्र नवरात्रि! प्रियजनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की बधाई
चैत्र नवरात्रि के पर्व को हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है. लोग शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके देवी दुर्गा का आह्वान करते हैं और फिर नौ दिनों तक विधिवत उनकी पूजा करते हैं. इस अति पावन अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों से शुभ चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.
Chaitra Navratri 2025 Messages in Hindi: नौ दिनों तक मनाई जाने वाली नवरात्रि (Navratri) मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना और उनकी भक्ति का महत्वपूर्ण समय है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं, फिर अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन व हवन करके इस व्रत को पूर्ण किया जाता है. हालांकि तिथियों में हेर फेर के कारण कभी-कभी नौ दिनों का यह उत्सव 8 दिनों का हो जाता है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस साल 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के साथ होगा.
चैत्र नवरात्रि के पर्व को हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है. लोग शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके देवी दुर्गा का आह्वान करते हैं और फिर नौ दिनों तक विधिवत उनकी पूजा करते हैं. इस अति पावन अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों से शुभ चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच उनकी मनोकामनाएं पूरी करने आ रही हैं. हाथी पर माता रानी के आगमन को काफी शुभ माना जाता है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि अगर नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को होती है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, जबकि शनिवार और मंगलवार को नवरात्रि शुरु होती है तो माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को नवरात्रि शुरु होने पर मां का आगमन डोली पर होती है और बुधवार को नवरात्रि शुरु होती है तो मां नौका पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच आती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).