Brother’s Day 2024 Funny Memes: टीवी रिमोट की लड़ाई से लेकर प्रैंक करने के लिए टीम बनाने तक, नेशनल ब्रदर्स डे को लेकर सोशल मीडिया पर छाए ये फनी मीम्स
भाई-भाई या फिर भाई-बहन के इस खास रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका में 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे मनाया जाता है. भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन का जश्म मनाने के लिए इस दिन को हर कोई खास बनाने की कोशिश करता है.
- Read in
- English
National Brother’s Day 2024 Funny Memes: भाई-बहन (Brother-Sisters) का रिश्ता इस दुनिया के तमाम रिश्तों में सबसे खास माना जाता है. कभी भाई-बहन एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बन जाते हैं, कभी अच्छे दोस्त तो कभी लड़ाई होने पर वो एक-दूसरे के दुश्मन भी बन जाते हैं. भाई-भाई या फिर भाई-बहन के इस खास रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका में 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे (National Brother’s Day) मनाया जाता है. भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन का जश्न मनाने के लिए इस दिन को हर कोई खास बनाने की कोशिश करता है. मुसीबत पड़ने पर भाई-बहन या भाई-भाई एक-दूसरे की मदद करते हैं और सुख-दुख की घड़ी में एक-दूजे का साथ निभाते हैं. प्यार, तकरार और नोकझोंक वाले इस रिश्ते को समर्पित नेशनल ब्रदर्स डे पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है.
एक भाई होने का अर्थ है प्रतिदिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव का अनुभव करना. कभी टीवी रिमोट को लेकर आपस में लड़ना तो कभी प्रैंक करने के लिए मिलकर टीम बनाना. ऐसी कई चीजें हैं जो भाई-बहनों के बीच अक्सर देखने को मिलती हैं. नेशनल ब्रदर्स डे पर आइए एक नजर डालते हैं टीवी रिमोट की लड़ाई से लेकर प्रैंक करने के लिए टीम बनाने तक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन फनी मीम्स पर...
नेशनल ब्रदर्स डे फनी मीम्स
View this post on Instagram
मैं और मेरा भाई
View this post on Instagram
जब मैं और मेरा भाई खेलते हैं
View this post on Instagram
जब मेरी मां मेरे भाई को पिटती है
View this post on Instagram
आखिर ऐसा क्यों?
View this post on Instagram
मेरा भाई हमेशा ऐसा करता है
View this post on Instagram
इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाई-बहन का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास रिश्तों में से एक है, लेकिन भाई का रिश्ता सिर्फ खून के रिश्ते तक ही सीमित नहीं होता है, बल्कि भाई-बहन और भाई-भाई का बंधन प्यार से भी जुड़ा होता है. एक भाई अपने दूसरे भाई या बहन की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है, इसलिए इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए बहुत कुछ खास किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

