Bakrid Mubarak 2025 Messages: बकरीद मुबारक! इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Shayaris के जरिए प्रियजनों को दें पर्व की बधाई

बकरीद के दिन इस्लाम धर्म के लोग कुर्बानी देने की परंपरा को निभाते हैं. आमतौर पर इस दिन बकरे की कुबार्नी दी जाती है और कुर्बानी के मांस को रिश्तेदारों, मित्रों, गरीबों व जरूरतमंदों के साथ बांटा जाता है. यह पर्व कुर्बानी के साथ-साथ अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इस खास मौके पर आप इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, शायरी के जरिए प्रियजनों को बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

Bakrid Mubarak 2025 Messages in Hindi: रमजान ईद (Ramzan Eid) मनाए जाने के बाद दुनिया भर के मुसलमानों को बकरीद (Bakrid) का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसे काफी जोश और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने धू-अल-हिज्जाह के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है, जिसे ईद-उल-अजहा (Eid-al-Adha), बकरा ईद (Bakra Eid) और कुर्बानी ईद (Qurbani Eid) जैसे कई नामों से जाना जाता है. बकरीद या ईद-उल-अजहा की तारीख सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद ही तय किया जाता है. इस बार सऊदी अरब में 27 मई को जुल-हिज्जा का चांद दिखाई दिया था, जिससे यह तय हुआ कि सऊदी अरब में 6 जून 2025 और भारत में 7 जून 2025 को बकरीद मनाई जाएगी. इस पर्व को मनाने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरु हो जाती हैं.

बकरीद के दिन इस्लाम धर्म के लोग कुर्बानी देने की परंपरा को निभाते हैं. आमतौर पर इस दिन बकरे की कुबार्नी दी जाती है और कुर्बानी के मांस को रिश्तेदारों, मित्रों, गरीबों व जरूरतमंदों के साथ बांटा जाता है. यह पर्व कुर्बानी के साथ-साथ अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इस खास मौके पर आप इन प्यार भरे हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, शायरी के जरिए प्रियजनों को बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

1- सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ हो खुश‍ियों का तराना,
इसी दुआ के साथ आपको मुबारक हो बकरीद.
बकरीद मुबारक

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

2- हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा.
बकरीद मुबारक

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

3- अल्‍लाह आपको खुदाई की सारी नेमते दें,
अल्‍लाह आपको खुशियां और अता करें,
दुआ हमारी है आपके साथ,
बकरीद पर आप और सबाब हासिल करें.
बकरीद मुबारक

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

4- अल्लाह का रहम आप पर,
आज और हमेशा बरसे,
जैसे मुस्कुराते हैं फूल,
हमेशा आप मुस्कुराएं,
भूल जाएं दुनिया के सारे गम आप,
खुशियों के गीत चारों तरफ फैलाएं आप.
बकरीद मुबारक

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

5- आज खुदा की हम पर हो मेहरबानी,
कर दे माफ हम लोगों की सारी नाफरमानी,
ईद का दिन आज, आओ मिलकर करें यही वादा,
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा.
बकरीद मुबारक

बकरीद मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

बकरीद की शुरुआत ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना से जुड़ी हुई है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था की परीक्षा लेने के लिए सपने में आकर उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने का आदेश दिया. हजरत इब्राहिम ने इस सपने को अल्लाह का पैगाम मानते हुए अपने प्यारे बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया. कुर्बानी के दिन जब कुर्बानी का समय आता तो हजरत इब्राहिम से समर्पण और त्याग से खुश होकर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह कुर्बानी को बकरे में तब्दील कर दिया, तभी से अल्लाह के प्रति समर्पण के इस पर्व को मनाने की परंपरा शुरु हुई.

गौरतलब है कि बकरीद के दिन भूलकर भी किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए. इस दिन घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए. किसी के बारे में गलत सोचने या फिर उनके लिए मन में किसी तरह से गलत विचार लाने से बचना चाहिए. इस दिन अल्लाह की इबादत में अपना ज्यादा समय बिताना चाहिए. इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए अल्लाह से दुआ करनी चाहिए.

Share Now

Tags

bakra eid Bakra Eid 2025 Bakra Eid Mubarak Greetings Bakra Eid Mubarak Images Bakra Eid Mubarak Messages Bakra Eid Mubarak Quotes Bakra Eid Mubarak Wallpapers Bakra Eid Mubarak Wishes Bakrid Bakrid 2025 Bakrid Mubarak Bakrid Mubarak 2025 Bakrid Mubarak Greetings Bakrid Mubarak Images Bakrid Mubarak Messages Bakrid Mubarak Quotes Bakrid Mubarak Shayari Bakrid Mubarak SMS Bakrid Mubarak Wallpapers Bakrid Mubarak Wishes Eid al-Adha Eid al-Adha Wishes Eid- Al-Adha 2025 Eid-al-Adha 2025 Mubarak Eid-al-Adha Greetings Eid-al-Adha Images Eid-al-Adha Messages Eid-al-Adha Mubarak Eid-al-Adha Quotes Eid-al-Adha Shayari Eid-al-Adha SMS Eid-al-Adha Wallpapers festivals and events ईद-उल-अज़हा ईद-उल-अजहा 2025 ईद-उल-अजहा मुबारक ईद-उल-अजहा मुबारक इमेज ईद-उल-अजहा मुबारक एसएमएस ईद-उल-अजहा मुबारक कोट्स ईद-उल-अजहा मुबारक ग्रीटिंग्स ईद-उल-अजहा मुबारक मैसेजेस ईद-उल-अजहा मुबारक विशेज ईद-उल-अजहा मुबारक वॉलपेपर्स ईद-उल-अजहा मुबारक शायरी एसएमएस बकरा ईद बकरा ईद 2025 बकरा ईद मुबारक इमेज बकरा ईद मुबारक एसएमएस बकरा ईद मुबारक कोट्स बकरा ईद मुबारक ग्रीटिंग्स बकरा ईद मुबारक मैसेजेस बकरा ईद मुबारक विशेज बकरा ईद मुबारक वॉलपेपर्स बकरा ईद मुबारक शायरी बकरीद बकरीद 2025 बकरीद मुबारक बकरीद मुबारक 2025 बकरीद मुबारक इमेज बकरीद मुबारक कोट्स बकरीद मुबारक ग्रीटिंग्स बकरीद मुबारक मैसेजेस बकरीद मुबारक विशेज बकरीद मुबारक वॉलपेपर्स बकरीद मुबारक शायरी

\