April Fools' Day 2023 Messages: हैप्पी अप्रैल फूल डे! अपनों के साथ शेयर करें ये शानदार WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Shayari और Photo SMS
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफ्रीकी देशों में अप्रैल फूल डे सिर्फ 12 बजे तक ही मनाया जाता है, जबकि कनाडा, अमेरिका, रूस और बाकी यूरोपीय देशों में 1 अप्रैल को दिन भर अप्रैल फूल डे मनाया जाता है. भारत में लोग इस दिन मस्ती-मजाक करते हैं और शुभकामना संदेश भेजते हैं. इस अवसर पर आप भी इन मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, शायरी और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.
April Fools' Day 2023 Messages in Hindi: दुनिया भर में लोग हर साल 1 अप्रैल को अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को किसी न किसी तरह से बेवकूफ बनाकर अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस (April Fools' Day) मनाते हैं. लोगों के साथ मजाक या प्रैंक करने के बाद जोर से चिल्लाकर बकायदा उन्हें अप्रैल फूल भी कहा जाता है. हालांकि पहले इस दिवस को फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में मनाया जाता था, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह दुनिया भर में प्रचलित हो गया. इसे लेकर प्रचलित एक कहानी के अनुसार, अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1381 में तब हुई थी, जब उस समय इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहेमिया की रानी एनी ने घोषणा करवाई कि वो दोनों 32 मार्च 1381 को सगाई करने वाले हैं, जिसके बाद जनता खुशी से झूम उठी, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि उन्हें मूर्ख बनाया गया है, क्योंकि 31 मार्च 1381 को उन्हें समझ आ गया कि 32 मार्च तो आता ही नहीं है. बताया जाता है कि तब से 32 मार्च यानी 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस मनाया जाने लगा.
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफ्रीकी देशों में अप्रैल फूल डे सिर्फ 12 बजे तक ही मनाया जाता है, जबकि कनाडा, अमेरिका, रूस और बाकी यूरोपीय देशों में 1 अप्रैल को दिन भर अप्रैल फूल डे मनाया जाता है. भारत में लोग इस दिन मस्ती-मजाक करते हैं और शुभकामना संदेश भेजते हैं. इस अवसर पर आप भी इन मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, शायरी और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.
1- आप बागों के सबसे हसीन गुल हैं,
हम तो बस आप के कदमों की धूल हैं,
अब ज्यादा गुरुर मत करना,
क्योंकि आज अप्रैल फूल है...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

2- इस कदर हम आपको चाहते हैं कि,
दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,
यूं तो हम सभी को उल्लू बनाते हैं,
लेकिन आप कुछ जल्दी बन जाते हैं...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

3- इन हसीनो से रस्में वफा,
और दिल लगाना सरासर भूल है,
जिस दिन ये इकरार करें मोहब्बत का,
समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

4- आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा क्यूट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा क्यूट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा बेवकूफ मेरी झूठी बातों पर यकीन करे तो अप्रैल फूल बन जाए...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

5- दिल में दर्द,
दर्द में यादें,
यादों में बिता कल,
जो पुकारे तुझे हर पल,
वो कमसिन सी कली तू,
वो खिलखिलाती फुलझड़ी तू,
जब भी ख्वाब में आती है,
मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती है.
हैप्पी अप्रैल फूल डे

अपैल फूल डे से जुड़ी कुछ कहानियों के अनुसार, यूरोपीय देशों में पहले 1 अप्रैल को न्यू ईयर मनाया जाता था, लेकिन पोप ग्रेगरी 13 ने जब नया कैलेंडर अपनाने के आदेश दिए तब से हर साल 1 जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा. हालांकि उसके बाद भी कुछ लोग 1 अप्रैल को ही नया साल मना रहे थे, उस दौरान ऐसे लोगों को मूर्ख समझकर उनका मजाक उड़ाया जाने लगा, ऐसा मामा जाता है कि इस तरह से अप्रैल फूल डे की शुरुआत हुई. 19वीं शताब्दी तक यह दिवस काफी प्रचलित हो चुका था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

