Anant Chaturdashi 2025 Wishes: अनंत चतुर्दशी पर श्रीहरि के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद बांह में बांधा जाता है, जिसमें 14 गाठें लगाई जाती हैं, इन गांठों को 14 लोकों से जोड़कर देखा जाता है. अनंत सूत्र व्यक्ति को सभी दुखों और पापों से बचाता है. इसके साथ ही सुख, समृद्धि और लंबी उम्र का वरदान मिलता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

Anant Chaturdashi 2025 Wishes in Hindi: जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के अनंत रूप की पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचाग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रीहरि के अनंत रूप की उपासना की जाती है, जिसे अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. वहीं यह दिन दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) का आखिरी दिन होता है और इसी दिन गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. इस साल 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) मनाई जा रही है. अनंत चतुर्दशी का अर्थ है 'अनंत' (जिसका कोई अंत न हो) और 'चतुर्दशी' (चौदहवां दिन), जो भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस भी कहा जाता है.

अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद बांह में बांधा जाता है, जिसमें 14 गाठें लगाई जाती हैं, इन गांठों को 14 लोकों से जोड़कर देखा जाता है. अनंत सूत्र व्यक्ति को सभी दुखों और पापों से बचाता है. इसके साथ ही सुख, समृद्धि और लंबी उम्र का वरदान मिलता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ‘जैसे ही आप पवित्र अनंत धागा बांधते हैं, आपका जीवन अनंत खुशियों और सकारात्मकता से भर जाए.'
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ‘भगवान विष्णु हमारे रक्षक और मार्गदर्शक हैं. अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि वह हमें सही रास्ता दिखाने के लिए हमेशा मौजूद रहें’.
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- 'इस पवित्र अवसर पर, भगवान विष्णु आपको धर्म और सदाचार के मार्ग पर ले जाएं.
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- 'जैसे ही आप अनंत धागा बांधते हैं, यह आपके जीवन में प्यार और दोस्ती के अटूट बंधन का प्रतीक हो सकता है.'
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- 'भगवान विष्णु आपको अच्छा स्वास्थ्य, धन और सफलता प्रदान करें.’
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी 2025 (Photo Credits: File Image)

प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं. इस दिन पढ़ाई शुरु करने वाले छात्रों को अपने विषयों का गहन ज्ञान प्राप्त होता है, जबकि धन की चाह रखने वालों को समृद्धि प्राप्त होती है. मान्यता है कि भगवान विष्णु सृष्टि पालन की प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले देवता है और अनंत रूप में वे संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन करते हैं.

Share Now

Tags

Anant Chaturdashi Anant Chaturdashi 2025 Anant Chaturdashi Greetings Anant Chaturdashi Hindi Messages Anant Chaturdashi Hindi Wishes Anant Chaturdashi Images Anant Chaturdashi Messages Anant Chaturdashi Messages In Hindi Anant Chaturdashi Photos Anant Chaturdashi Quotes Anant Chaturdashi Wallpapers anant chaturdashi wishes Anant Chaturdashi Wishes In Hindi Anant Chaudas Anant Chaudas 2025 Anant Roop Bhagwan Vishnu festivals and events Ganpati Bappa Visarjan Happy Anant Chaturdashi Happy Anant Chaturdashi 2025 Lord Vishnu अनंत चतुर्दशी अनंत चतुर्दशी 2025 अनंत चतुर्दशी एसएमएस अनंत चतुर्दशी की बधाई अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं अनंत चतुर्दशी कोट्स अनंत चतुर्दशी ग्रीटिंग्स अनंत चतुर्दशी जीआईएफ अनंत चतुर्दशी मैसेज अनंत चतुर्दशी विशेज अनंत चतुर्दशी वॉलपेपर्स अनंत चतुर्दशी शुभकामना संदेश अनंत चतुर्दशी हिंदी मैसेजेस अनंत चौदस अनंत चौदस 2025 भगवान विष्णु श्रीहरि श्रीहरि का अनंत रूप हैप्पी अनंत चतुर्दशी हैप्पी अनंत चतुर्दशी 2025

\