Ambedkar Jayanti 2025 Quotes: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर अपनों संग शेयर करे संविधान के रचयिता के ये 10 अनमोल विचार

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर दलितों के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें याद किया जाता है और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. उनका संपूर्ण जीवन हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत से कम नहीं है. ऐसे में आप भी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनके इन 10 अनमोल विचारों को अपनों संग शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Ambedkar Jayanti 2025 Quotes In Hindi: भारत के संविधान की रचना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती (Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti) को हर साल 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar) की 135वीं जयंती मनाई जा रही है. उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था. बचपन से ही भेदभाव, जातिवाद जैसी सामाजिक कुरीतियों का सामना करने वाले डॉ. आंबेडकर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर करीब 32 डिग्रियां हासिल की. उन्होंने विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की और फिर स्वदेश लौट आए. भारत आने के बाद उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने जाति प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर  दलितों के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें याद किया जाता है और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. उनका संपूर्ण जीवन हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत से कम नहीं है. ऐसे में आप भी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनके इन 10 अनमोल विचारों को अपनों संग शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.

1- समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए और ज्ञान उसका आधार होना चाहिए.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक माध्‍यम है.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

6- मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

7- भाग्य पर आश्रित रहने के बजाय अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखना चाहिए.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

8- यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

9- अगर मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है तो इसे सबसे पहले मैं जलाऊंगा.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

10- मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है.

आंबेडकर जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को एक दलित परिवार में जन्म लेने के कारण बचपन से ही छुआछूत, जाति प्रथा जैसे सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था, बावजूद इसके उन्होंने कभी चुनौतियों से हार नहीं मानी और अपने रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की. देश की आजादी के बाद उन्हें आजाद भारत का पहला कानून और न्यायमंत्री बनाया गया. उन्होंने भारतीय संविधान की रचना की थी, इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता भी कहा जाता है. उनकी जयंती को देशभर में भीम जयंती, समानता दिवस और ज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
Share Now

Tags

Ambedkar Jayanti Ambedkar Jayanti 2025 Ambedkar Jayanti GIFs Ambedkar Jayanti Greetings Ambedkar Jayanti Hindi Messages Ambedkar Jayanti Hindi Quotes Ambedkar Jayanti Hindi Wishes B. R. Ambedkar Jayanti B. R. Ambedkar Jayanti 2025 Dr. Ambedkar Jayanti Dr. Ambedkar Jayanti 2025 Dr. Babasaheb Ambedkar Dr. Bhim Rao Ambedkar Father of the Indian Constitution festivals and events Happy Ambedkar Jayanti Happy Ambedkar Jayanti 2025 Inspirational Quotes of Dr. Ambedkar आंबेडकर के अनमोल वचन आंबेडकर के महान विचार आंबेडकर जयंती आंबेडकर जयंती 2025 आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं आंबेडकर जयंती ग्रीटिंग्स आंबेडकर जयंती मैसेज आंबेडकर जयंती विशेज आंबेडकर जयंती शुभकमना संदेश आंबेडकर जयंती हिंदी कोट्स डॉ. आंबेडकर के प्रेरणादायी वचन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबासाहेब आंबेडकर के महान विचार भारतीय संविधान के रचयिता हैप्पी आंबेडकर जयंती हैप्पी आंबेडकर जयंती 2025

\