Eid Milad Mehndi: ईद मिलाद पर लगाएं ये लेटेस्ट फ्लोरल और अरेबिक मेहंदी डिजाइन, देखें पैटर्न

ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad), जिसे मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है. यह दिन इस्लाम के अंतिम दूत, पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें उनकी शिक्षाओं और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है...

ईद मिलाद मेहंदी (Photo: Insta| tasmiyamehndiart)

Eid Milad Mehndi: ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad), जिसे मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है. यह दिन इस्लाम के अंतिम दूत, पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें उनकी शिक्षाओं और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है. यह दिन धूम धाम से मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार ईद-ए-मिलाद इस साल 4 या 5 सितंबर, 2025 के आसपास होने की उम्मीद है. हालांकि चांद के दिखने के आधार पर सटीक तिथि अलग हो सकती है, क्योंकि इस्लामी कैलेंडर चंद्र महीनों के अनुसार चलता है. यह भी पढ़ें: Eid Milad Un Nabi 2025 Mehndi: ईद मिलाद उन नबी पर रचाएं फुल हैंड और अरेबिक मेहंदी डिजाइन, देखें पैटर्न

ईद-ए-मिलाद इस्लामी वर्ष के तीसरे महीने, रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाई जाती है. 2025 के लिए, यह 12 रबी अल-अव्वल 1447 हिजरी के अनुरूप है. ऐसा माना जाता है कि ईद-ए-मिलाद का उत्सव आठवीं शताब्दी के आसपास शुरू हुआ था. शुरुआत में यह पैगंबर के जीवन और शिक्षाओं को याद करने के लिए एकत्रित होने वाले समारोहों के रूप में मनाया जाता था. समय के साथ, यह विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से मिस्र और अन्य अरब देशों में फैल गया और एक व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त उत्सव के रूप में विकसित हुआ. भारत में भी यह त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं, लड़कियां और पुरुष नए कपड़े पहनते हैं, अल्लाह की इबादद करते हैं और एक दूसरे के घरों में दावत के लिए जाते हैं. इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं. इस साल अगर आप भी ईद मिलाद पर अपने हाथों में मेहंदी रचाना चाहते हैं तो हम ले आये हैं कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन.

ईद मिलाद मेहंदी डिजाइन

सिंपल मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन

फिंगर मेहंदी डिजाइन

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

सिंपल मेहंदी डिजाइन

सिंपल पैटर्न

फ्रंट हैंड मंडला पैटर्न

बैक हैंड पैटर्न

मंडला पैटर्न

ईद-ए-मिलाद मुसलमानों के लिए पैगंबर के प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त करने का एक अवसर है, जिन्हें नैतिक आचरण का आदर्श माना जाता है. मुसलमान कुरान की तिलावत, विशेष प्रार्थना और पैगंबर के जीवन पर व्याख्यान में भाग लेते हैं, जिससे व्यक्तिगत आस्था और सांप्रदायिक बंधन दोनों मजबूत होते हैं.

Share Now

Tags

Arabic Arabic mehendi designs Arabic Mehndi Designs Back Hand Mehndi Bridal Mehndi Designs Contemporary Mehndi Designs Easy Mehandi Designs Easy Mehendi Design eid e milad 2025 Eid Milad Eid Milad 2025 Eid Milad Mehndi Eid-e-Milad festivals and events Finger Mehndi Design Full-Hand Mehndi Design henna designs Henna Patterns indian Indian Henna Patterns Latest Mehendi Design Latest Mehndi Designs Latest Mehndi Images mehandi Mehandi Designs Mehandi Patterns mehendi Mehendi Design Mehendi Design Tutorial mehendi designs mehendi designs 2025 Mehendi Tutorial Mehndi HD Images Milad un-Nabi Milad-un-Nabi 2025 Quick Henna Patterns Simple Mehndi Design Video Simple Mehndi Designs Traditional Mehndi Designs अरबी अरबी मेहंदी डिजाइन आसान मेहंदी डिजाइन इंस्टेंट मेंहदी पैटर्न ईद ईद 2025 ईद मिलाद ईद मिलाद 2025 ईद मिलाद मेहंदी ईद-उल-फितर ईद-ए-मिलाद ईद-ए-मिलाद 2025 ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन त्यौहार और कार्यक्रम दुल्हन मेहंदी डिजाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बैक हैंड मेहंदी भारतीय भारतीय मेंहदी पैटर्न मिलाद-उन-नबी मिलाद-उन-नबी 2025 मेंहदी मेंहदी एचडी इमेजेस मेहंदी ट्यूटोरियल मेहंदी डिजाइन मेहंदी डिजाइन 2025 मेहंदी डिजाइन ट्यूटोरियल मेंहदी पैटर्न लेटेस्ट मेहंदी इमेजेस लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन सरल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो

\