Eid Moon Sighting 2021 Live Updates: मुंबई-हैदराबाद और साउथ इंडिया में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, अब 14 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

दुनियाभर मे रमजान (Ramadan 2021) का पवित्र महीना बस खत्म होने वाला है. अल्लाह की इबादत का सबसे पवित्र महीना रमजान का आज 29वां रोजा है. अगर शव्वाल का चांद आज देखा गया तो ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) कल (13 मई) मनाई जाएगी अगर चांद आज नहीं नजर आया तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी.

12 May, 20:05 (IST)

मगरिब की नमाज के बाद भी मुंबई, हैदराबाद और साउथ इंडिया में शव्वाल का चांद नहीं दिखा है. जिसके बाद मरकजी चांद समिति ने ऐलान किया कि ईद 14 मई को मनाई जाएगी.

12 May, 19:57 (IST)

मुंबई-हैदराबाद और साउथ इंडिया में मगरिब की नमाज ख़त्म हो चुकी है और चांद भी दिखने की जानकारी नहीं मिली है. जिस वजह से अभी तक ईद की तारीख पर फैसला नहीं हो सका है. केरल में 13 मई को ईद मनाई जाएगी.

12 May, 19:39 (IST)

मंगलवार को केरल में ईद का चांद नहीं देखा गया था, इसलिए भारत के दक्षिणी राज्य में 13 मई को ईद मनाई जाएगी.

12 May, 19:16 (IST)

मुंबई, हैदराबाद और दक्षिण भारत में आज ईद का चांद नजर आ सकता है. यानी चांद के दीदार के साथ ही यहां ईद मनाने की तारीख पक्की हो जाएगी.


Eid-al-Fitr 2021 Date In Mumbai, Hyderabad, South India: दुनियाभर मे रमजान (Ramadan 2021) का पवित्र महीना बस खत्म होने वाला है. अल्लाह की इबादत का सबसे पवित्र महीना रमजान का आज 29वां रोजा है. अगर मुंबई, हैदराबाद, दक्षिण भारत में शव्वाल का चांद आज देखा गया तो ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) कल (13 मई) मनाई जाएगी अगर आज चांद का दीदार नहीं हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी. शेष भारत के विपरीत, केरल में रमजान एक दिन पहले शुरू हुआ था. इसलिए वहां 13 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. Eid Mubarak 2021: फितरा क्या है? ईद से पहले मुसलमान फितरा क्यों देते हैं? जानें फर्क है फितरा और जकात में!

दरअसल हिजरी कैलेंडर के अनुसार रमजान के पश्चात आने वाला महीना होता है शव्वाल. ऐसे में जब तक शव्वाल का पहला चांद नहीं दिखाई देता है, रमादान के महीने को पूरा नहीं माना जाता. शव्वाल का चांद नजर आने पर माना जाता है कि रमादान का महीना मुक्कमल हुआ, इस वजह से ईद अगले दिन मनाई जाती है.

ईद की शुरूआत सुबह दिन की पहली नमाज के साथ होती है. जिसे सलात अल-फज्र भी कहा जाता है. इसके बाद पूरा परिवार कुछ मीठा खाता है. फिर नए कपड़े पहनकर लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिये जाते हैं. ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है. हालांकि इस साल भी भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप और लॉकडाउन (Lockdown) जैसे प्रतिबंधों के चलते लोग अपने घरों में रहकर अल्लाह की इबादत करते हुए रमजान की सारी रस्में अदा कर रहे हैं.

ईद का त्योहार सबको साथ लेकर चलने का संदेश देता है. ईद पर हर मुसलमान चाहे वो अमीर हो या गरीब हो सभी एक साथ नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं. इस्लाम में चैरिटी ईद का एक मुख्य पहलू है. हर मुसलमान को पैसा, खाना और कपड़े के रूप में कुछ न कुछ दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. कोरोना काल में कई मुसलमान भाईयों ने दिल खोलकर दान दिया और महामारी से पीड़ित लोगों की मदद की.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना