पंजाब के तरनतारन में युवकों का अजीब शौक! घोड़े खरीदने के लिए की बैंक को लूटा, दो गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने अपने शौक पूरे करने के लिए अमृतसर के जंडियाला गुरु के अधीन एचडीएफसी बैंक में डकैती डालकर तीन लाख रुपये से अधिक लूटे और फरार हो गए. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Arrest (Img: TW)

पंजाब के तरनतारन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने अपने शौक पूरे करने के लिए अमृतसर के जंडियाला गुरु के अधीन एचडीएफसी बैंक में डकैती डालकर तीन लाख रुपये से अधिक लूटे और फरार हो गए. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 20 दिसंबर को लूट को दिया अंजाम

वारदात के बारे में अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर 2024 को दो युवकों ने अमृतसर के मेहता रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में डकैती की. दोनों ने बैंक से 3 लाख 96 हजार रुपये लूटे और फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़े: Bihar Bank Robbery: बिहार के शेखपुरा में लूट, बदमाशों ने बैंक से 28 लाख रुपये लेकर हुए चंपत

शौक के लिए 1 लाख 15 हजार में ख़रीदे घोड़े

गिरफ्तार दोनों युवकों के बारे में पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक लाख रुपये नकद, एक 32 बोर की पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों ने बैंक लूटने के बाद अपने शौक को पोरा करने के लिए  1 लाख 15 हजार की एक घोड़ा भी खरीदी थी. इसके साथ ही बचे हुए अपने पैसे से कुछ छोटे मोटे काम किए

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट