देश की बेटी अरुणिमा सिन्हा को प्रधानमंत्री के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, कहा- 'आपने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'माउंट विन्सन' फतह करने पर बधाई दी है.

योगी आदित्यनाथ और अरुणिमा सिन्हा (Photo Credit: Twitter)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'माउंट विन्सन' फतह करने पर बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनपद अंबेडकर नगर निवासी अरुणिमा सिन्हा ने अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने अपना पैर गंवाने को बाधा न मानकर उसे चुनौती समझा और अपने दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प से वे निरंतर सफलता हासिल कर रही हैं.

बता दें हॉकी खिलाड़ी रहीं अरुणिमा सिन्हा ने एक ट्रेन हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था. उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट फतह किया था. ऐसा करने वाली वह पहली महिला पर्वतारोही हैं. इसके बाद अब तक अरुणिमा किलिमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रूस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को (ऑस्ट्रेलिया) और माउंट अंककागुआ (दक्षिण अमेरिका) पर्वत चोटियों को फतह कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- देश की बेटी अरुणिमा सिन्हा ने माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच माउंट विंसन का माथा चूम रचा इतिहास, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

इसी कड़ी में उनके नाम हाल में ही एक नई उपलब्धि भी जुड़ी. अरुणिमा ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल अंटार्कटिका के 'विन्सन मैसिफ' हिल पर भी तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rampur Shocker: रामपुर में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या; मेरठ से गिरफ्तार