देश

Yoga Day 2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मशहूर कार्टून केरेक्टर्स मोटू और पतलू ने भी किया योगा

पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मशहूर कार्टून पात्रों मोटू (Motu) और पतलू (Patlu) ने भी योग किया.

Yoga Day 2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मशहूर कार्टून केरेक्टर्स मोटू और पतलू ने भी किया योगा
कार्टून मोटू और पतलू ने पीएम मोदी के साथ किया योगा (Photo Credits - IANS)

International Yoga Day 2019 : पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मशहूर कार्टून पात्रों मोटू (Motu) और पतलू (Patlu) ने भी योग किया. दोनों प्रभात तारा मैदान के मध्य में थे, जहां मोदी ने एक बड़े पैमाने पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें 30,000 लोग शामिल हुए.

झारखंड सरकार ने एक बयान में कहा, "बच्चों को योग की ओर आकर्षित करने के लिए मोटू और पतलू मैदान में मौजूद थे." योग सत्र लगभग 45 मिनट तक चला. मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).