Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह बोले, नार्को टेस्ट के लिए अगर विनेश, बजरंग हैं तैयार तो मैं भी राजी

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. हालांकि, भाजपा सांसद बृजभूषण ने रविवार को कहा कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इससे गुजरना होगा.

Brij Bhushan Sharan Singh | Photo: Facebook

नई दिल्ली, 22 मई: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. हालांकि, भाजपा सांसद बृजभूषण ने रविवार को कहा कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इससे गुजरना होगा. यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों के समर्थन में उतरा खाप पंचायत, हरियाणा में आज बुलाई बड़ी बैठक

बृजभूषण ने फेसबुक पर लिखा, "अगर दोनों पहलवान (बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट) अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो प्रेस को बुलाकर इसकी घोषणा करें. मैं वादा करता हूं कि अगर वे तैयार हैं तो मैं भी तैयार हूं." बजरंग और विनेश उन पहलवानों में से हैं, जो बृजभूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरना दे रहे हैं.

वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें किसानों, खाप पंचायतों सहित कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट