Ghaziabad-Delhi Border: राकेश टिकैत बोले, दिल्ली में पहलवानों की रिहाई तक गाजीपुर बॉर्डर से नहीं हटेंगे

गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर पर महापंचायत में जा रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई. किसान दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में पंचायत में शामिल होने जा रहे थे.

Rakesh Tikait (Photo Credit: AajTak)

गाजियाबाद, 28 मई: गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर पर महापंचायत में जा रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई. किसान दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में पंचायत में शामिल होने जा रहे थे. किसानों को पुलिस ने रोक लिया, जिससे नाराज किसान धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे. पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला. उधर, बार्डर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, जब तक दिल्ली में गिरफ्तार पहलवान रिहा नहीं किए जाते, तब तक किसान गाजीपुर बॉर्डर से नहीं उठेंगे. यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: स्कूल को अस्थाई जेल में बदलने का पुलिस का अनुरोध मेयर को अस्वीकार

राकेश टिकैत ने कहा, हमें जगह-जगह रास्ते में रोकने की कोशिश हुई. पुलिस और सरकार हिटलर शाही का काम कर रही है. जगह-जगह गाड़ियां तैनात कर रखी हैं. कई जगह किसानों को हाउस अरेस्ट किया गया है. अगर आज से पहले किसी मुकदमे में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हो, तो पुलिस लिखकर दे दे तो हम आगे नहीं बढ़ेंगे. अगर ऐसा नहीं है तो ब्रजभूषण शरण सिंह को भी गिरफ्तार किया जा.

राकेश टिकैत ने कहा, राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च होता है. संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए था. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. टिकैत ने कहा, हमारा आंदोलन सफल हुआ. क्योंकि किसानों को घरों के अंदर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया. किसानों की सिर्फ एक टुकड़ी ही गाजीपुर बॉर्डर तक पहुंच पाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड